जिले में भारी वर्षा-आंगनबाड़ी केंद्रों में आज रहेगा बच्चों का अवकाश
उदयपुर, 23 अगस्त। जिले में भारी वर्षा को देखते हुए सक्षम स्तर से समन्वय उपरांत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए 24 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक पंकज त्रिवेदी ने बताया कि विभागीय निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार बच्चों के लिए बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है वहीं समस्त मानदेय कार्मिक, महिला पर्यवेक्षक, कार्यालय स्टाफ एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। महिला पर्यवेक्षक संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य संपादित करेंगे।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के पुनः खोलने पर भवन के सुरक्षा…
