अजब अनोखी प्रकृति-चीटियां दे रही जल्द मानसून का संकेत
उदयपुर, 11 जून। पशु—पक्षी, कीट—पतंगे और खास प्रकार के पेड़ पौधों के व्यवहार से भी मानसून की भविष्यवाणी की जा सकती है। पर्यावरणीय विषयों के जानकार और जीव विज्ञानी भी ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों द्वारा पशु-पक्षियों, कीट-पतंगों और पेड़-पौधों के व्यवहार को देखकर बारिश के अनुमान को सटीक मानते हैं। सेवा मंदिर उदयपुर के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. के.एस.गोपीसुंदर ने बताया कि बारिश के बारे में चींटी की गतिविधियों को देखकर सबसे पहले अंदाजा लगाया जा सकता है। डॉ. गोपीसुंदर बताते हैं कि चीटियां विभिन्न कारणों से भारी मात्रा में अपने समूह के साथ अंडे या लार्वा लेकर इधर—उधर जाती दिखाई…
