आदी तीर्थ परशुराम कुण्ड तिर्थोन्नयन-विप्र फाउण्डेशन द्वारा सम्पर्क अभियान का किया श्रीगणेश
उदयपुर । विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर के अध्यक्ष पं. त्रिभवुन नाथ व्यास ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश स्थित आदी तीर्थ परशुराम कुण्ड तिर्थोन्नयन हेतु विप्र फाउण्डेशन के देश व्यापी ’’सम्पर्क महा अभियान’’ के तहत विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर द्वारा भगवान श्री परशुराम पार्क हिरण मगरी, सेक्टर नं. 11 पर विप्र बंधुओं की एक बैठक का आयोजन कर 10 सदस्यीय टीम बनाकर ’’सम्पर्क महा अभियान’’ का श्रीगणेश किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश सचिव हरिश आर्य, विशिष्ठ अतिथि विफा के दक्षिणाचंल अध्यक्ष श्याम सुन्दर मोड, विफा देहात पश्चिम उदयपुर के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव दिनेश पानेरी,…
