Blog

मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक पहल-अब शहरी क्षेत्रों में भी मिलेगी रोजगार की गारंटी

मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक पहल-अब शहरी क्षेत्रों में भी मिलेगी रोजगार की गारंटी

9 सितम्बर से शुरू होगी इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना जॉब कार्डधारी परिवार को मिलेगा 100 दिवस का रोजगार देश की सबसे बड़ी शहरी रोजगार योजना जयपुर, 2 सितम्बर। राज्य सरकार प्रदेशवासियों को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का ध्येय है कि प्रदेश में हर व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो। हर हाथ को रोजगार मिले। कोई जरूरतमंद, असहाय या गरीब वर्ग का व्यक्ति अपनी आजीविका से वंचित नहीं रहे। कोविड के दौरान अपनी आजीविका गंवाने वाले व्यक्तियों को भी गुजर-बसर के लिए रोजगार उपलब्ध हो। इसी दिशा में मुख्यमंत्री…
Read More
ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा- 2021 पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 6 सितम्बर से

ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा- 2021 पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 6 सितम्बर से

-प्रथम चरण के सत्यापन हेतु पंचायतीराज कर्मियों को शुक्रवार को दिया गया प्रशिक्षण -आईजीपीआरएस में 23 सितम्बर तक प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक चलेगी दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जयपुर, 2 सितम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 में अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की प्राथमिक जांच एवं दस्तावेजों का सत्यापन पंचायती राज विभाग द्वारा 6 सितम्बर से 23 सितम्बर तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में किया जाएगा।  पंचायती राज विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि पात्रता जांच एवं…
Read More
-वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि स्व. श्री वशिष्ठ कुमार शर्मा की स्मृति में पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में परिचर्चा  का हुआ आयोजन -श्री शर्मा की स्मृति में श्रेष्ठ संपादक पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा जयपुर, 2 सितंबर। शिक्षा एवं कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने कहा कि पत्रकार सर्दी, गर्मी, युद्ध या कैसा भी समय हो अपनी कलम चलाते हैं। पत्रकारिता परेशानी की पगडंडी है लेकिन पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अपनी स्पष्ट व निर्भीक लेखनी से पत्रकार चारों स्तंभ को मजबूत करता है। डॉ. कल्ला आज शुक्रवार को राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम…
Read More
भादवा की छठ पर क्षेत्रपाल बाबा को धराया विशेष श्रृंगार 

भादवा की छठ पर क्षेत्रपाल बाबा को धराया विशेष श्रृंगार 

दिगम्बर समाज के पर्युषण पर्व में उत्तम आर्जव धर्म मनाया  उदयपुर। बड़ा बाजार स्थित सम्भवनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म मनाया गया। पुजारी नारायण हीरावत एवं जैन युवा परिषद के अध्यक्ष रवीश मुण्डलिया ने बताया कि भादवा सुदी छठ के अवसर पर क्षेत्रपाल बाबा को विशेष श्रृंगार धराया गया। श्रावक श्राविकाओं द्वारा जिनेन्द्र प्रभु का विभिन्न द्रव्यों से पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा की गई विश्व में अहिंसा  एवं शांति की कामना के साथ सोलहकारण दसलक्षण पँचमेरु पर्वो की पुजन अष्ट द्रव्यों से की गई। सांध्यकाल में पंच परमेष्ठी की आरती एवं भादवा सुधी…
Read More
ढ़ोग का जीवन नहीं ढग़ का जीवन जीओ : आचार्य कुशाग्रनंदी

ढ़ोग का जीवन नहीं ढग़ का जीवन जीओ : आचार्य कुशाग्रनंदी

- उत्तम आर्जव धर्म मनाया उदयपुर, 2 सितम्बर। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजयदेव व भट्टारक देवेंद्र विजय, ब्रम्हचारिणी आराधना दीदी व अमृता दीदी संघ के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज पायड़ा में  दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन पद्मप्रभु भगवान की प्रतिमा पर जलाभिषेक के साथ महाशांति धारा की गई।  प्रचार संयोजक संजय गुडलिया, दीपक चिबोडिया ने बताया कि उत्तम मर्दव धर्म के अवसर पर प्रभु का अभिषेक प्रात: सवा सात बजे प्रारम्भ हुआ। सभी क्रिया के बाद जल, दूध इक्षु रस, नारियल, रस, दही, सर्व ओशोधी चंदन, पुष्पवर्षा, पूर्ण कलश एवम…
Read More
प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आज – राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी होंगे मुख्य वक्ता

प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आज – राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी होंगे मुख्य वक्ता

उदयपुर, 2 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर एवं नगर निगम के संयुक्त तवात्ववधान में शनिवार शाम 4.30 बजे सुखाडिय़ा रंगमंच पर प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन होगा। प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ शहर जिला उदयपुर के संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि शाम 4.30 बजे टाउन हॉल स्थित सुखाडिय़ा रंगमंच पर विराट प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षीय मुख्यमंत्री काल एवं 8 वर्षीय प्रधानमंत्री काल में राष्ट्र को समर्पित कार्यों पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी विचार प्रस्तुत करेंगे। उक्त आयोजन की अध्यक्षता विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता एवं शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया…
Read More
दिव्यांगजन मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का 38वां बैच सम्पन्न

दिव्यांगजन मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का 38वां बैच सम्पन्न

उदयपुर, 2 सितम्बर। नारायण सेवा संस्थान के मानव मन्दिर क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कोर्स के 38वें बैच का समापन ट्रेनर एवं बच्चों की उपस्थिति में हुआ। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांगों के कौशल विकास के लिये विभिन्न कोर्सेज संस्थान में संचालित है। शुक्रवार को निदेशक वंदना अग्रवाल ने 45 दिवसीय मोबाइल सुधार का प्रशिक्षण ले चुके 15 दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र भेंट किये। ये दिव्यांग भाई अपने-अपने क्षेत्र में जाकर स्वयं की मोबाइल सुधार शॉप खोलकर आत्मनिर्भर बनेंगे।
Read More
अग्रसेन जयन्ती पर्व पर होगा महामहोत्सव

अग्रसेन जयन्ती पर्व पर होगा महामहोत्सव

श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति का महागठनउदयपुर, 2 सितम्बर। अग्रवाल समाज के कुल अधिष्ठाता महाभारत युद्ध के परमवीर बाल योद्धा-मां आद्यलक्ष्मी के परम उपासक मां लक्ष्मी तथा भगवान श्रीकृष्ण से वरदान प्राप्त कलयुग अवतारी अग्रोहा नरेष छत्रपति महाराजा अग्रसेन भगवान की 5146वीं अवतरण जयन्ति अष्विन शुक्ला प्रतिपदा तदनुसार सोमवार 26 सितम्बर को शहर ही नहीं देश-विदेश में भी धूमधाम से मनायी जा रही है। इस शुभ अवसर पर हर रोज नगर की पांचों पंचायतों के अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। हजारों की तादाद में अग्रबन्धु पूरे जोश से उत्साह-उमंग हर्षोल्लास से इनमें सपरिवार भागीदारी निभा रहे है। वही शोभायात्रा…
Read More
अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से होगा लम्पी स्कीन बीमारी का इलाज

अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से होगा लम्पी स्कीन बीमारी का इलाज

कलक्टर की पहल पर तैयार हुए पोस्टर का विमोचनउदयपुर 2 सितम्बर। एलोपैथी के बाद अब आयुर्वेद और होम्योपैथी के माध्यम से लंपी बीमारी का इलाज होगा, इसके लिए उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा ने आयुर्वेद और होम्योपैथी से इलाज की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए एक विशेष पोस्टर तैयार करवाया गया है । जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग, आयुष विभाग तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से तैयार किए गए इस विशेष पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को  जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने किया। इस पोस्टर का वितरण गांव-गांव व ढ़ाणी-ढ़ाणी में किया जाएगा जिससे पशुपालकों को इस गंभीर…
Read More
73वाँ जिला स्तरीय वन महोत्सव संपन्न-वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है समस्त जनप्रतिनिधि – कटारिया

73वाँ जिला स्तरीय वन महोत्सव संपन्न-वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है समस्त जनप्रतिनिधि – कटारिया

उदयपुर, 2 सितंबर। राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता व उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि वन और वन्यजीव संरक्षण-संवर्धन के प्रयासों के लिए समस्त जनप्रतिनिधि प्रतिबद्ध है और इसके तहत उदयपुर की हरियाली बढ़ाने, वन्यजीव सुरक्षा तथा टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने के जो भी प्रस्ताव प्राप्त होंगे वो शत-प्रतिशत स्वीकृत किये जायेंगे तथा इसमें धन की कमी आड़े नहीं आयेगी।कटारिया शुक्रवार को यहां रिजर्व पुलिस लाईन, उदयपुर स्थित थान वाटिका में वन विभाग एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 73वाँ जिला स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।इस मौके…
Read More
error: Content is protected !!