साहित्य अकादमी में सुखद बदलावों का दौर आरंभ, अध्यक्ष सहारण ने पदभार संभालते ही किए कई नवाचार
अब गाँव-गाँव पहुंच रही साहित्य अकादमीमधुमती के सदस्यों की संख्या में भी होने लगी उत्तरोत्तर वृद्धि उदयपुर 13 सितंबर। “सर, मधुमती की सदस्यता ली हुई है, पर समय से यह घर नहीं पहुँचती…जवाब- फिक्र न करें, अब यह डाकिया घर-घर पहुंचाएगा...” कुछ इसी तरह सहारण ने फेसबुक पर प्राप्त एक शिकायत का जवाब दिया और शिकायत के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्थान साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष दुलाराम सहारण पदभार ग्रहण करते ही पूर्ण लगन, विजन, उत्साह और प्लानिंग के साथ काम में जुट गए हैं जिससे अकादमी की रफ्तार भी कई गुना बढ़ गई है। सहारण के प्रयासों से…
