जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री विकास शर्मा ने बताया कि उदयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुगम व बेहतर बनाने व आमजन को यातायात नियमों की पालना हेतु जागरूकता अभियान चलाया चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज दिनांक 23.09.2022 को वाहन चालको को वाहन से संबंधित सभी कागजात के महत्व बताते हुए ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण कार्ड अपडेट करने की मौके पर जांच कर सलाह दी गई। इसके अलावा दुपहिया वाहन चालको को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, तीन सवारी नही चलन,े चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट पहनने, स्पीड में वाहन नही चलाने, शराब…
उदयपुर 23 सितम्बर 2022 देश में कुपोषण एक गंभीर समस्या है इस समस्या को कम करनें के लिए हमें अपने खानपान में बदलाव लाने की आवश्यकता है यह बात केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार, उदयपुर एवं महिला एवं बाल विकास मन्त्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान मे उदयपुर जिले की मावली पंचायत समिति की घासा ग्राम पंचायत के हनुमान पार्क में पोषण माह के अन्तर्गत आज पोषण पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोलते हुए उपखण्ड अधिकारी कपिल कुमार कोठारी नें कही। उन्होनें कहा कि कुपोषण की रोकथाम करनें के लिए महिला बाल विकास विभाग की आंगवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगनियां अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर ग्रामीण…
जयपुर, 23 सितंबर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने राज्य में अधिकृत शहरी गैस वितरण कम्पनियों को एक हफ्ते के भीतर कार्य योजना का विस्तृत ड्राफ्ट प्लान तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव शुक्रवार को शासन सचिवालय में सिटी गैस डिस्ट्रीब्युशन (सीजीडी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। बैठक में शहरी घरेलू गैस वितरण योजनाओं की कार्य प्रगति और गैस पाइप लाइनों को बिछाने में आ रही समस्याओं सहित गैस कम्पनियों के कई मुद्दों पर विचार-विमर्श कर उनका निस्तारण किया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि कम्पनियां अपनी दिक्कतों को जिला कलेक्टर से शेयर करें…
उदयपुर।हमारे खून का एक कतरा यदि किसी को नया जीवनदान दे सके तो हमे ना केवल ख़ुद पर गर्व होगा, बल्कि हम जिस कम्पनी में रोजगार पाकर अपने घर-परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं उस कम्पनी परिवार को भी खुशी महसूस होगी। निजी सुरक्षा व्यवस्था में अव्वल एमएसएफ कम्पनी की साख भी बढ़ेगी। हम एक सामान्य सिक्योरिटी गार्ड हैं, हमारी मासिक आय उतनी नहीं कि हम किसी जरूरतमंद को आर्थिक सहयोग दे सकें। लेकिन आपदा के हालात या फिर किसी का जीवन रक्त के अभाव में अस्त हो रहा है तो हम हमारे खून का हर कतरा उस जरूरतमंद के जीवन को बचाने के लिए न्योछावर करने को तैयार हैं। आज हमें अपनी कम्पनी के सीएमडी श्रीमान जी पी सिंह सर के जन्मदिन पर रक्तदान करते हुए हर्ष की अनुभूति हो रही है। इस नेक कार्य के लिये हम हमेशा तैयार हैं। यह वफादारी और मानवीयता की मिसाल शुक्रवार यहाँ गीतांजली अस्पताल ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान को आएं एमएसएफ कम्पनी के जवानों के रक्तदान के प्रति उत्साह में बनकर सामने आया। जवानों ने रक्तदान कर अपनी कम्पनी के सीएमडी सर के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। रक्तदान के साथ जवानों ने मोबाइल के जरिये कम्पनी के उच्च अधिकारी को अपने कार्यस्थल पर अलर्ट ड्यूटी के साथ-साथ आपात स्थिति में हर तरह से सतर्क रहकर जरूरत पड़ने पर मानव सेवा का संकल्प भी लिया। सीएमडी सर को जन्मदिन के लिये ढेरों बधाई संदेश शेयर किए। मॉडर्न वीर रेज सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शाखा उदयपुर के सहायक प्रबन्धक महेंद्र सिंह ने बताया कि मॉडर्न ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एमएसएफ उदयपुर शाखा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जवानों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर कुल 11 यूनिट रक्तदान हुआ। यहाँ स्थानीय शाखा अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे शरीर में ताजगी व स्फूर्ति रहती है।इस खास मौके पर स्वयं सहायक मैनेजर महेंद्र सिंह ने 15वीं बार रक्तदान किया। वहीं एचआर मनोज माली ने तीसरी बार रक्तदान किया। शिविर में सुरक्षा गार्ड ललित पुजारी, दिनेश विजयवर्गीय, सुरेश मेनारिया, लाल सिंह राठौड़, भावेश शर्मा ने तीसरी बार, परबतसिंह, गोपाल कीर छः बार, दिलीप मीणा, सुरेंद्र सिंह गुर्जर आदि ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोटरी और बीएनआई उदयपुर के द्वारा अंगदान पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी और साथ ही अंग दान करने की प्रतिज्ञा भी ली गयी| जीएमसीएच के सी.ई.ओ श्री प्रतीम तम्बोली, श्री निर्मल सिंह व श्री अनिल छाजेड़ द्वारा "आई एम ए ऑर्गन डोनर" कार्ड का अनावरण किया| इस अवसर पर जीएमसीएच के सी.ई.ओ श्री प्रतीम तम्बोली द्वारा अंगदान के महत्व को समझाया गया और साथ ही जीएमसीएच के डॉक्टर्स द्वारा ह्रदय प्रत्यारोपण की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गयी और यह जानकारी भी दी गयी कि जो लोग अंगदान करना चाहते हैं, उस समय जो…
जयपुर, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग में नवगठित केन्द्रीय पेंशन वितरण एवं मॉनिटरिंग सैल के लिए 16 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की है। श्री गहलोत की मंजूरी से विभाग में सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-1 व कनिष्ठ लेखाधिकारी के 8-8 पदों का सृजन हो गया है। इससे पेंशनर्स के ऑटोमेटिक बिल जनरेट हो सकेंगे और पेंशनर्स को भुगतान सुचारू रूप से हो सकेगा। मुख्यमंत्री द्वारा नवीन पदों का सृजन सामाजिक सुरक्षा की कड़ी में उपयोगी साबित होगा। ----
विजेता प्रशान्त-महर्षि ने मचायी धमाल-पुत्र महर्षि बने मैन ऑफ दी सीरिज़अग्रकुल की तीन पीढ़ियों द्वारा रनों की बरसात , पानी की बुन्दे रूकी तो हुई, रनों की घनघोर वर्षाउदयपुर, 23 सितम्बर। घुमती हुई एवं यार्कर बोलो से खिलाड़ी ही नहीं दर्शक भी हतप्रभ होते हुये रोमांचकत्ता का अनुभव कर रहे थे। तरूण एवं युवा विद्यार्थी ही नहीं वरण व्यापारी-उद्योगपति-चिकित्सक- इंजीनियर-चार्टड एकाउन्टेट, सीएस समाज सेवा में रत् अग्रबन्धुओं ने खेलों के क्षेत्र में भी अपने करावे तेवर दिखाये। आज के क्रिकेट टूर्नामेन्ट ‘‘अग्रवाल प्रीमियर लीग’’ में समाज की तीन पीढ़ियों दादा-पुत्र एवं पौते ने अपनी स्वर्णीम यादे ताजा करते हुये सर्वश्रेष्ठ…
परम पूज्य आचार्य श्री कालुगणी की जन्म भूमि छापर में श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा तेरापंथ धर्म संघ की युवा शक्ति का गौरव श्री राजीव सुराणा पुत्र डॉ एस एस सुराणा एवं श्रीमती कमला सुराणा को आज " महाप्रज्ञ प्रतिभा सम्मान पुरुस्कार प्रदान किया गया। इस सम्मान में प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख की नकद राशि दी गई। इस सम्मान के संदर्भ में आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा बताया की यह सम्मान आचार्य श्री महाप्रज्ञ के नाम पर प्रज्ञा सम्पन्न व्यक्तित्व एवं प्रतिभा के धनी व्यक्ति को प्रदान किया जाता…
उदयपुर, 23 सितंबर। मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय से संबö राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मोती चौहट्टा उदयपुर में शनिवार 24 सितंबर को प्रातः 8 से 12 बजे तक निःशुल्क प्रतिश्याय अनुर्जता जन्य रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य प्रोफेसर महेश दीक्षित ने बताया कि शिविर में बाल रोग, नाक से पानी आना, नाक बन्द रहना, खांसी आना, अधिक छींक आना इत्यादि लक्षणों का निःशुल्क उपचार एवं औषध वितरण किया जाएगा।
उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों व कार्मिकों का किया सम्मानउदयपुर, 23 सितंबर। उदयपुर शहर के सिन्धी बाजार स्थित राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में 11वे 5 दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ।इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक डॉ प्रद्युम्न राजोरा ने बताया कि आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा विधा से जीर्ण एवं जटिल रोगों में पूर्ण लाभ होता है। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. रमेश चंद बैरवा ने बताया कि शिविर में दी जा रही विधाओं का महत्व बताया। डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार औषधालय में प्रत्येक माह में 2 पंचकर्म शिविरों का आयोजन हो रहा है।…