9 जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन
परीक्षा तिथि से 7 दिन पूर्व मिलेगी आवंटित जिले की जानकारी जयपुर, 4 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर कोटा, उदयपुर, अलवर व श्रीगंगानगर जिला मुख्यालयों पर 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व अपलोड किए जाएंगे प्रवेश-पत्र आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा एसएसओ पोर्टल में लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में उपलब्ध नोटिफिकेशन लिंक के द्वारा परीक्षा तिथि से 7 दिन पूर्व परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। प्रवेश-पत्र परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व…
