Blog

जालंधरा को मिस फ्रेशर 2021 और पालीवाल को मिस्टर फ्रेशर 2021 का पहनाया ताज

जालंधरा को मिस फ्रेशर 2021 और पालीवाल को मिस्टर फ्रेशर 2021 का पहनाया ताज

उदयपुर, 11 अक्टूबर।  गीतांजली मेडिकल कॉलेज द्वारा फ्रेशर डे मनाया जो छात्रों के नए बैच के लिए एक आधिकारिक स्वागत पार्टी थी। यह वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित घटनाओं में से एक थी और इस यादगार दिन के लिए सभी को रंग-बिरंगे कपड़े पहनाए गए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणमान्य व्यक्तियों श्री अंकित अग्रवाल (कार्यकारी निदेशक), डॉ. एफ.एस. मेहता (अध्यक्ष जीयू), डॉ डीसी कुमावत (डीन जीएमसीएच), डॉ मनजिंदर कौर (अतिरिक्त प्राचार्य), श्री प्रीतम तंबोली (सीईओ), डॉ सुनीता दशोतर (चिकित्सा अधीक्षक) रहे और सम्मानित न्यायाधीश डॉ पूजा गांधी ( एच.ओ.डी आईवीएफ), डॉ जीतेंद्र जीनगर (एच.ओ.डी, मनोचिकित्सा विभाग) और डॉ चारु शर्मा (एनेस्थिसियोलॉजिस्ट)…
Read More
चेतन के चित्रों की प्रदर्शनी का जेकेके में होगा उद्घाटन

चेतन के चित्रों की प्रदर्शनी का जेकेके में होगा उद्घाटन

जयपुर/उदयपुर, 11 अक्टूबर। प्रदेश के सुप्रसिद्ध चित्रकार उदयपुर निवासी चेतन औदिच्य के चित्रों की पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को जवाहर कला केन्द्र की सुकृति कला दीर्घा में होगा। ग्रास रूट मीडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में औदिच्य की कॉस्मिक फोर्स, वैनायिकी, महागीता और रति श्रृंखला के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। ग्रास रूट मीडिया फाउंडेशन के प्रमोद शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ कलाकार हिम्मत शाह एवं वरिष्ठ पत्रकार यशवंत व्यास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। देश के जाने माने साहित्यकार और चिंतक विनोद शाही, दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार सुमन कुमार सिंह, कला लेखक भुवनेश्वर भास्कर,…
Read More
प्रदेश के राज्यपाल जिले में अल्प प्रवास कर बांसवाड़ा के लिए रवाना

प्रदेश के राज्यपाल जिले में अल्प प्रवास कर बांसवाड़ा के लिए रवाना

उदयपुर, 11 अक्टूबर। प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री कलराज मिश्र मंगलवार सुबह डबोक एयरपोर्ट पहंुचे। जहां संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, पुलिस महा निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी विकास शर्मा व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों और जिले के जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। यहां राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल श्री मिश्र उसके बाद जयसमंद झील स्थित वन विभाग के विश्रांति गृह पहंुचे। माननीय राज्यपाल ने विश्रांति गृह परिसर में पौधारोपण भी किया। राज्यपाल वन विभाग के विश्रांति गृह में अल्प विश्राम कर बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए। इस दौरान राज्यपाल ने झील की पाल…
Read More
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

बालिका शिक्षा व सुरक्षा पर हुई चर्चा उदयपुर, 11 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सभागार, विज्ञान समिति उदयपुर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका के अस्तित्व को सुनिश्चित करते हुए उसे सुरक्षा प्रदान करना तथा शिक्षित करना है, जिससे वह अपनी समस्त क्षमताओं का विकास कर सके। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कदम से कदम बढ़ाकर लगातार अपने सपनों को पूरा करने की ओर आगे बढ़ते जाना है। सामाजिक कुरीतियां बालिकाओं के जीवन में नकारात्मक…
Read More
आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु ऋण आवेदन पत्र ऑनलाईन आंमत्रित

आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु ऋण आवेदन पत्र ऑनलाईन आंमत्रित

जयपुर, 11 अक्टूबर। राष्ट्रीय वित्त विकास निगम के सौजन्य से अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन व्यक्तियों को उद्योग, व्यवसाय एवं सेवा कार्य में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु ऋण आवेदन पात्र ऑनलाईन आंमत्रित किये जा रहे है। परियोजना प्रबंधक संजू पारीक ने बताया कि आवेदक स्थानीय ई-मित्र या स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से पोर्टल पर ऋण आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी स्थानीय पंचायत समिति एवं नगर पालिका से प्राप्त कर सकते है।
Read More
उदयपुर में  गोवंश रक्षा हेतु निशुल्क आयुर्वेदिक तेल का निर्माण

उदयपुर में  गोवंश रक्षा हेतु निशुल्क आयुर्वेदिक तेल का निर्माण

उदयपुर, 11 अक्टूबर। जिले में लंपी वायरस महामारी को देखते हुए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के मार्गदर्शन में गोवंश रक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर विकास प्रन्यास, नगर निगम के साथ ही राजस्थान गौ सेवा समिति के कैलाश राजपुरोहित, चंद्रप्रकाश सुराणा के सहयोग से आयुर्वेद विभाग उदयपुर के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य के निर्देशन में निशुल्क जात्यादि तेल का निर्माण राजकीय आयुर्वेद रसायन शाला में करवाया  जा रहा है। उन्होंने बताया कि जात्यादि तेल विशेष रूप से लम्पी वायरस से होने वाले त्वचा संक्रमण के बाद त्वचा को बचाने के लिए गायों के लिए…
Read More
डॉ. बुनकर आरएनटी के राजभाषा सम्पर्क अधिकारी मनोनीत

डॉ. बुनकर आरएनटी के राजभाषा सम्पर्क अधिकारी मनोनीत

उदयपुर, 11 अक्टूबर। भाषा एवं पुस्तकालय विभाग राजस्थान सरकार द्वारा डॉ. गोपाल बुनकर “राजगोपाल” को आर.एन.टी.मेडिकल कॉलेज एवं संयुक्त चिकित्सालय संघ का राजभाषा संपर्क अधिकारी मनोनीत किया गया है। डॉ. बुनकर वर्तमान में सामुदायिक चिकित्सा विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इनकी हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में कई पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं तथा कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
Read More
जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक सम्पन्न

जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक सम्पन्न

उदयपुर, 11 अक्टूबर। राष्ट्रीय पोषण मिशन के अन्तर्गत जिला पोषण अभिसरण योजना समिति एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को एडीएम सिटी प्रभा गौतम की अध्यक्षता में जिला कलक्टर सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आंगनवाडी केन्द्रों पर विद्युत कनेक्शन संबंधी चर्चा करते हुए एडीएम ने संबंधित विभागों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एडीएम ने इन्दिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए योजनान्तर्गत समस्त लम्बित प्रकरण आगामी 15 दिवस में निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में संचालित आईजीएमपीवाई, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति भी विस्तार से चर्चा की…
Read More
परिवहन अधिकारी ने किया प्रदूषण जांच केन्द्रों का निरीक्षण

परिवहन अधिकारी ने किया प्रदूषण जांच केन्द्रों का निरीक्षण

उदयपुर, 11 अक्टूबर। प्रादेशिक परिवहन विभाग की ओर से शहर के विभिन्न प्रदूषण जांच केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पी.एल.बामनिया ने बताया कि उदयपुर जिले में 102 प्रदूषण जांच केन्द्र संचालित है। मंगलवार को रेती स्टेण्ड, फतेहपुरा, शोभागपुरा, सूरजपोल, न्यू आरटीओ ऑफिस के बाहर के प्रदूषण जांच केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अलग-अलग उड़नदस्तों ने नियम विरूद्ध संचालित होने वाले प्रदूषण जांच केन्द्रों के 10 चालान बनाकर उनको नियमानुसार प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र जारी करने हेतु पाबंद किया गया, जिससे आमजन को राहत मिल सके।…
Read More
जयपुर में नवम्बर में आयोजित होगा ‘द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022- राजस्थान‘

जयपुर में नवम्बर में आयोजित होगा ‘द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022- राजस्थान‘

प्रतिभागियों को आठ श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार जयपुर,11 अक्टूबर । राज्य में रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने वाले उद्यमियों को सम्मानित करने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग ने आउटलुक ग्रुप के सहयोग से 'द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022-राजस्थान' की शुरूआत की है। यह पुरस्कार आठ श्रेणियों में दिए जाएंगे। पुरस्कार कार्यक्रम के संबंध में मंगलवार को क्लार्क्स आमेर होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 'द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022-राजस्थान' जयपुर में नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। इसमें…
Read More
error: Content is protected !!