Blog

वन एवं पर्यावरण विषयों पर हितधारकों के साथ परिचर्चा सम्पन्न

वन एवं पर्यावरण विषयों पर हितधारकों के साथ परिचर्चा सम्पन्न

उदयपुर 15 अक्टूबर। वन एवं पर्यावरण विषयों पर हितधारकों के साथ परिचर्चा का आयोजन शनिवार को वन संरक्षक आर.के.जैन की अध्यक्षता में ओटीसी सभागार में हुआ। परिचर्चा में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा आगामी प्रस्तुत किये जाने वाले राज्य बजट में वन विभाग को घर-घर औषधी योजना में आयुर्वेदिक, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग की भागीदारी बढाने, वन क्षैत्रों में बांस की गुणवता बढ़ाने, शहर के आस-पास वन क्षेत्रों में पक्की दीवार निर्माण कराकर वनों को संरक्षित करने, जंगलों में औषधी पौधों का वृक्षारोपण बढ़ाने, फिल्ड स्टाफ की संख्या बढ़ाने, कंदमूल की खेती को प्रोत्साहित करने एवं वन संरक्षण समिति में गुणीजनों…
Read More
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का राज्य स्तरीय शुभारंभ आज

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का राज्य स्तरीय शुभारंभ आज

उदयपुर की टीमें पहुंची एसएमएस जयपुर उदयपुर 15 अक्टूबर। राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लिए उदयपुर के खिलाडि़यों का दल जयपुर पहुंचा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने राज्य स्तर पर भाग लेने वाले सभी खिलाडि़यों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ उदयपुर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन के नेतृत्व में विभिन्न खेलों की टीमें, प्रशिक्षकों के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहुंची जहां मार्च पास्ट की रिहर्सल के साथ खेलों का पूर्वाभ्यास किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार 16 अक्टूबर को सायं 4 बजे…
Read More
277 लीटर सरस, 54 लीटर कृष्णा नकली घी एवं 105 लीटर अमूल के मिलावटी घी को किया जब्त

277 लीटर सरस, 54 लीटर कृष्णा नकली घी एवं 105 लीटर अमूल के मिलावटी घी को किया जब्त

पुलिस ने आरोपी महेंद्र कुमार शर्मा को लिया हिरासत में  जयपुर 15 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मिलावटखोरी के विरुद्ध शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को जयपुर शहर के हरमाड़ा इलाके में खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जयपुर डेयरी की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है।  जिला कलेक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि हरमाड़ा स्थित राजियावास में महेंद्र कुमार शर्मा के ठिकाने पर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नकली घी पकड़ा गया है। सरस डेयरी की ओर से ​नकली सरस घी बेचने के मामले में आरोपी महेंद्र शर्मा के खिलाफ हरमाड़ा…
Read More
जिला युवा उत्सव का भव्य आयोजन-सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया उत्साह

जिला युवा उत्सव का भव्य आयोजन-सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया उत्साह

उदयपुर 15 अक्टूबर। भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र की ओर से शनिवार को मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के सभागार में जिला युवा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  जिला प्रमुख सुश्री ममता कुंवर रही, अध्यक्षता मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आईवी त्रिवेदी ने की और विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम रही। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है और सांस्कृतिक विचारों का आदान-प्रदान होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि ऐसे प्रकार के आयोजन में भागीदार बने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन…
Read More
नगरीय विकास मंत्री ने किया हैरिटेज सिटी के विशेष लोगो, पट्टे के प्रारूप, आवेदन पत्र, हैरिटेज रुप में तैयार पत्रावली का विमोचन 

नगरीय विकास मंत्री ने किया हैरिटेज सिटी के विशेष लोगो, पट्टे के प्रारूप, आवेदन पत्र, हैरिटेज रुप में तैयार पत्रावली का विमोचन 

जयपुर, 15 अक्टूबर। नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल द्वारा शनिवार को जयपुर विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित हैरिटेज सिटी के विशेष लोगो, पट्टे के प्रारूप, आवेदन पत्र, हैरिटेज रुप में तैयार पत्रावली का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में यूडीएच सलाहकार जीएस संधु, जयपुर विकास आयुक्त रवि जैन, जेडीए सचिव उज्ज्वल राठौड़, निदेशक आयोजना विनय दलेला, संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल एवं प्रमुख सलाहकर नगरीय विकास विभाग, राजस्थान एच एस संचेती उपस्थित रहे। नगरीय विकास मंत्री श्री शांति धारीवाल ने कहा कि कि जयपुर के परकोटा नगर की तर्ज पर जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आगरा रोड़…
Read More
राजस्व दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का किया सम्मान

राजस्व दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का किया सम्मान

कलेक्टर ने कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य निर्वहन की दी सीख उदयपुर 15 अक्टूबर। जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला परिषद सभागार में शनिवार को राजस्व दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) प्रभा गौतम, उपखंड अधिकारी सलोनी खेमका सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया। हर प्रार्थना पत्र में होता है परिवादी का दर्द -कलेक्टर जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि हमें अपना कर्तव्य संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि…
Read More
नगर निगम, उदयपुर दीपावली मेला आज से

नगर निगम, उदयपुर दीपावली मेला आज से

- प्रथम दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को उपलब्ध होगा मंच - 7 दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित -प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रमों की होंगी प्रस्तुतियां। उदयपुर, 14 अक्टूबर। नगर निगम, उदयपुर द्वारा आयोजित दीपावली मेले का उद्घाटन 15 अक्टूबर शनिवार शाम 7.00 बजे शहर विधायक एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द्र कटारिया के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर निम्बार्क पीठ अस्थल आश्रम के मेवाड महामण्डलेश्वर रासबिहारी शरण के पावन सानिध्य के साथ ही कार्यक्रम में उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाज सेवी रविन्द्र श्रीमाली, समाजसेवी गोपालकृष्ण शर्मा सम्मानित अतिथि होगें। नगर निगम सांस्कृतिक…
Read More
जुगाड़ू सरकार ज्यादा नहीं चलने वाली,  हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव – भीण्डर

जुगाड़ू सरकार ज्यादा नहीं चलने वाली,  हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव – भीण्डर

वल्लभनगर की तरह उदयपुर में भी भाजपा - कांग्रेस एक, शहर में हो रहे हैं बड़े-बड़े भ्रष्टाचार उदयपुर, 14 अक्टूबर। जनता सेना ने विभिन्न मांगों को  लेकर  उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जनता सेना राजस्थान के आव्हान पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर धरना - प्रदर्शन किया‌। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने  विभिन्न मांगों का ज्ञापन जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि कांग्रेस सरकार नहीं एक जुगाड़ हैं जो…
Read More
उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने लिए दूध के सैंपल

उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने लिए दूध के सैंपल

अधिकांश सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं उदयपुर 14 अक्टूबर। उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. सरस डेयरी द्वारा “दूध का दूध-पानी का पानी“ शिविर के साथ षुद्ध के लिये युद्व“ उपभोक्ता जागरूकता अभियान“ का शुक्रवार को आगाज हुआ।  अभियान के अंतर्गत आज सरस एजेन्सी, अनोखा साड़ी सेन्टर, यूनिवर्सिटी रो़ड़ पर निःशुल्क दूध परीक्षण केम्प आयोजित किया गया। केम्प मे 72 दूध के सेम्पल जांच प्राप्त हुये, जिनमे अधिकांष सेेम्पल निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाये गये। केम्प में मौके पर लोगों को निर्धारित मानक का सरस षुद्व एवं पोष्टिक दूध ही उपयोग मे लेने हेतु सलाह दी गई एवं निर्धारित…
Read More
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान-विज्ञान व तकनीकी नवाचारों पर दो दिवसीय गैर-आवासीय कार्यशाला शुरू

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान-विज्ञान व तकनीकी नवाचारों पर दो दिवसीय गैर-आवासीय कार्यशाला शुरू

उदयपुर 14 अक्टूबर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2022-23 के तहत जि़ले के राजकीय विद्यालयों के विज्ञान एवं गणित विषय के व्याख्याता एवं वरिष्ठ अध्यापकों की विज्ञान व तकनीकी नवाचारों पर दो दिवसीय गैर-आवासीय कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार को जि़ला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर, गोवर्धन विलास के गांधी हॉल, में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जि़ला शिक्षा अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा थे जबकि अध्यक्षता अतिरिक्त जि़ला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा वीरेन्द्र सिंह यादव ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, जि़ला शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा माण्डावत, अतिरिक्त जि़ला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चौबीसा थे। मुख्य जि़ला…
Read More
error: Content is protected !!