Blog

सत्य की खोज का एक ही रास्ता है मौन- मुनि सुरेश कुमार पर्यूषण पर्व पाँचवां दिन : वाणी सयम दिवस

सत्य की खोज का एक ही रास्ता है मौन- मुनि सुरेश कुमार पर्यूषण पर्व पाँचवां दिन : वाणी सयम दिवस

उदयपुर.  डेढ इंच की जुबान अगर लड़खड़ा जाए तो जीवन जहन्नुम होकर रह जाता है। हम किसी को कुछ भी दे बस वाणी की दरिद्रता ना दे। मीठे बोलने वालों के करेले भी बिक जाते है और कड़वे बोलने वालों का शहद भी नहीं बिकता। यह बात आचार्य महाश्रमण के आज्ञानकर्मी शासन श्री मुनि सुरेश कुमार ने पर्यूषण पर्व के चौथे दिन वाणी संयम दिवस पर पर्यूषण आराधकों को सम्बोधित्त करते हुए कही। उन्होने कहा, मौन करने वालों के सारे प्रयोजन सिद्ध हो जाते हैं, प्रतिकुल परिस्थिति में उत्तेजना का उत्पन्न होना स्वभाविक है, यदि मन के आवेश को वाणी…
Read More
शतरंज प्रतियोगिता में एमडीएस के छात्रों का वर्चस्व कायम

शतरंज प्रतियोगिता में एमडीएस के छात्रों का वर्चस्व कायम

उदयपुर.  एमडीएस पब्लिक स्कूल में गत 10 सितम्बर को 67वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज विद्यालय के न्यासी रमेश चन्द्र सोमानी ने माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता 10-09-23 से दिनांक 13-09-2023 तक चली। जिसमे विभिन्न आयु वर्ग जैसे 14, 17, 19 वर्ष के विद्यार्थियों भाग लिया। ये सभी विद्यार्थी कि शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूल विद्यालय से प्रतियोगिता में भाग लेने आए। आज एमडीएस स्कूल में प्रतियोगिता का समापन सम्मारोह आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि एमडीएस के न्यासी सोमानी, न्यासी पुष्पा सोमानी, श्रीमती मोनिका जोशी, निर्णायक जिला स्तरीय शतरंज राजीव भारद्वाज अध्यक्ष…
Read More
आमजन दोनो पार्टियों को नकार कर आप को सत्ता सोपे-कीर्ति पाठक

आमजन दोनो पार्टियों को नकार कर आप को सत्ता सोपे-कीर्ति पाठक

उदयपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गाॅव व ढाणियो में घर घर पहुंचकर केजरीवाल द्वारा राजस्थान की जनता को दी गई गारंटी योजना को पहुचाकर राजस्थान में आम आदमी पार्टी की सरकार के लिये आमजन से समर्थन मांगे।ये विचार आप की प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने सुरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में आठो विधानसभा  से आये कार्यकर्ताओ से संवाद कर कही।उन्होने कहा कि राजस्थान की जनता अब आम आदमी पार्टी को लाने का मन बना चुकी है।   दोनो बीजेपी व कांग्रेस ने बारी बारी से राजस्थान में सता में आकर जनता को गुमराह किया अब समय है कि आमजन दोनो…
Read More
पीआरओ प्रवेश परदेशी ने किया पदभार ग्रहण

पीआरओ प्रवेश परदेशी ने किया पदभार ग्रहण

राजसमंद 15 सितंबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची की अनुपालना में शुक्रवार सुबह नव पदस्थापित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रवेश परदेशी ने पदभार ग्रहण कर लिया। वे उदयपुर से स्थानांतरित होकर राजसमंद आए हैं। उन्होंने यहां सौरभ सिंगारिया का स्थान लिया है। सिंगारिया का स्थानांतरण पाली हुआ है। विभाग द्वारा गुरुवार शाम राज्य जनसंपर्क सेवा के 21 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे।
Read More
सक्सेना ने आमेट क्रिकेट प्रीमियम लीग का किया उद्घाटन

सक्सेना ने आमेट क्रिकेट प्रीमियम लीग का किया उद्घाटन

राजसमंद 15 सितंबर। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने शुक्रवार को आमेट पहुंच कर आमेट क्रिकेट प्रीमियम लीग का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 8 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का समापन 20 सितंबर को होगा। जिला कलक्टर ने उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों के साथ कुछ क्षण क्रिकेट भी खेला और प्रोत्साहित किया। कलक्टर ने अपने वक्तव्य में खिलाड़ियों को निरंतर खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कलक्टर के आने से खिलाड़ी भी बेहद उत्साहित दिखे। इस दौरान एसडीएम रक्षा पारीक, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
Read More
पापों का प्रायश्चित है प्रतिक्रमण-डॉ. सोजतिया

पापों का प्रायश्चित है प्रतिक्रमण-डॉ. सोजतिया

उदयपुर। पर्युषण पर्व के प्रारम्भ के साथ ही अपने पापों को प्रायश्चित करनें की शुरूआत मंगलवार से प्रारम्भ होगी। डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने कहा कि प्रतिक्रमण के तहत आत्मा को अशुभ भावों से हटाकर शुभ भावों की ओर ले जाया जाता है। जीवन में जानें-अनजानें मे अपने द्वारा किये गये पापों की आलोचना करते हुए उन्हें फिर से नहीं करनें की प्रतिज्ञा अंगीकार करना ही प्रतिक्रमण है। उन्होंने बताया कि यूट्यूब पर भी जैन प्रतिक्रमण-डॉ. महेन्द्र सोजतिया के नाम से विधि सहित प्रतिक्रमण उपलब्ध है। प्रतिक्रमण शाम को प्रतिदिन स्थानीय चैनल पर प्रसारित हो रहा है। जिसे देखकर भी प्रतिक्रमण…
Read More
सेंट ग्रिगोरियस स्कूल में मनाया हिन्दी दिवस समारोह

सेंट ग्रिगोरियस स्कूल में मनाया हिन्दी दिवस समारोह

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. सै. स्कूल, उदयपुर में गुरुवार को हिन्दी दिवस समारोह विद्यालय प्रधानाचार्या शुभा जोस की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी विषयाध्यापकों के निर्देशन में  संगीत, कविता, लघुनाट्य एवं प्रश्नोत्तरी द्वारा हिन्दी के महत्त्व और इसकी बढ़ती हुई अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत मे उप प्रधानाचार्य इंचार्ज अनिल गोस्वामी ने हिन्दी के प्रयोग को प्राथमिकता देने का आग्रह किया और भाषायी कौशल बढ़ाने पर बल देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Read More
मैत्री दिवस के रूप में मनाया पर्युषण पर्व की तीसरा दिन

मैत्री दिवस के रूप में मनाया पर्युषण पर्व की तीसरा दिन

सच्चा मित्र वही जो हमें बुरी संगतो से बचाएं और हमेशा सही मार्ग दिखाएंःसुकनमुनि उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ की ओर से सिंधी बाजार स्थित पंचायती नोहरे में श्रमण संघीय प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज के सानिध्य में पर्यूषण महापर्व का तीसरा दिन मैत्री दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश नागौरी ने बताया कि पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन भी वरुण मुनि जी द्वारा अनगढ सूत्र महाग्रंथ का वाचन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम हुए। श्राविका महासंघ की और से कौन बनेगा ज्ञानी एवं संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रथम द्वितीय…
Read More
हिन्दी ने विश्व में भारत को दिलाई अलग पहचान

हिन्दी ने विश्व में भारत को दिलाई अलग पहचान

द यूनिवर्सल स्कूल में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम’    हिदी में ही व्यवहार करने पर दिया जोर उदयपुर। आज हिंदी दिवस पर फतेहपुरा स्थित द यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस को सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। आज के कार्यक्रम की विशेषता स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को ही अथिति के रूप में बुलाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. तारा वेद पेरेंट्स भाविका वेद कक्षा बारहवीं साइंस , कनिष्का वेद कक्षा नवमी, दिव्य वेद कक्षा छट्टी, अध्यक्षता वर्षा वैष्णव पेरेंट्स तन्वी वैष्णव कक्षा आठवीं, विनय वैष्णव कक्षा पाँचवी, विशिष्ट अथिति मिनाक्षी माली पेरेंट्स चित्रांशी माली कक्षा…
Read More
जीवन की परिभाषा है हिन्दी

जीवन की परिभाषा है हिन्दी

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया के अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया, जिसके अन्तर्गत भावना, सोनाली, गीता, मीनल गौड, हर्षिता, प्रीति कुमावत द्वारा कविता पाठ उद्घोष, व्यंग्य की प्रस्तुतियॉ दी गई साथ ही हिन्दी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया, साथ ही प्राचार्या उद्बोधन में हिन्दी के सकारात्मक पक्षों पर प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा यह भी कहा गया कि हिन्दी जीवनपर्यन्त का उत्सव है ना…
Read More
error: Content is protected !!