उदयपुर में फिल्म सिटी की स्थापना को लेकर केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखी मांग
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में फिल्म सिटी की स्थापना के लिए बरसों से संघर्ष कर रहे लाइन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी ने इस बार केन्द्र सरकार के समक्ष उदयपुर में फिल्म सिटी की मांग को पुरजोर ढंग से रखा है। मुकेश माधवानी ने यह मांग पर्यटन विभाग के हितधारकों की परामर्श बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के समक्ष रखी। मुकेश माधवानी ने अपनी मांग में मंत्री को अवगत करवाया कि उदयपुर में सिनेमा को लेकर बहुत संभावनाएं हैं, यहां हर साल कई फिल्मों, एड, म्यूजिक एल्बम आदि की शूटिंग होती है। ऐसे में…
