Blog

पीआरओ प्रवेश परदेशी ने किया पदभार ग्रहण

पीआरओ प्रवेश परदेशी ने किया पदभार ग्रहण

राजसमंद 15 सितंबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची की अनुपालना में शुक्रवार सुबह नव पदस्थापित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रवेश परदेशी ने पदभार ग्रहण कर लिया। वे उदयपुर से स्थानांतरित होकर राजसमंद आए हैं। उन्होंने यहां सौरभ सिंगारिया का स्थान लिया है। सिंगारिया का स्थानांतरण पाली हुआ है। विभाग द्वारा गुरुवार शाम राज्य जनसंपर्क सेवा के 21 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे।
Read More
सक्सेना ने आमेट क्रिकेट प्रीमियम लीग का किया उद्घाटन

सक्सेना ने आमेट क्रिकेट प्रीमियम लीग का किया उद्घाटन

राजसमंद 15 सितंबर। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने शुक्रवार को आमेट पहुंच कर आमेट क्रिकेट प्रीमियम लीग का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 8 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का समापन 20 सितंबर को होगा। जिला कलक्टर ने उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों के साथ कुछ क्षण क्रिकेट भी खेला और प्रोत्साहित किया। कलक्टर ने अपने वक्तव्य में खिलाड़ियों को निरंतर खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कलक्टर के आने से खिलाड़ी भी बेहद उत्साहित दिखे। इस दौरान एसडीएम रक्षा पारीक, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
Read More
पापों का प्रायश्चित है प्रतिक्रमण-डॉ. सोजतिया

पापों का प्रायश्चित है प्रतिक्रमण-डॉ. सोजतिया

उदयपुर। पर्युषण पर्व के प्रारम्भ के साथ ही अपने पापों को प्रायश्चित करनें की शुरूआत मंगलवार से प्रारम्भ होगी। डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने कहा कि प्रतिक्रमण के तहत आत्मा को अशुभ भावों से हटाकर शुभ भावों की ओर ले जाया जाता है। जीवन में जानें-अनजानें मे अपने द्वारा किये गये पापों की आलोचना करते हुए उन्हें फिर से नहीं करनें की प्रतिज्ञा अंगीकार करना ही प्रतिक्रमण है। उन्होंने बताया कि यूट्यूब पर भी जैन प्रतिक्रमण-डॉ. महेन्द्र सोजतिया के नाम से विधि सहित प्रतिक्रमण उपलब्ध है। प्रतिक्रमण शाम को प्रतिदिन स्थानीय चैनल पर प्रसारित हो रहा है। जिसे देखकर भी प्रतिक्रमण…
Read More
सेंट ग्रिगोरियस स्कूल में मनाया हिन्दी दिवस समारोह

सेंट ग्रिगोरियस स्कूल में मनाया हिन्दी दिवस समारोह

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. सै. स्कूल, उदयपुर में गुरुवार को हिन्दी दिवस समारोह विद्यालय प्रधानाचार्या शुभा जोस की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी विषयाध्यापकों के निर्देशन में  संगीत, कविता, लघुनाट्य एवं प्रश्नोत्तरी द्वारा हिन्दी के महत्त्व और इसकी बढ़ती हुई अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत मे उप प्रधानाचार्य इंचार्ज अनिल गोस्वामी ने हिन्दी के प्रयोग को प्राथमिकता देने का आग्रह किया और भाषायी कौशल बढ़ाने पर बल देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Read More
मैत्री दिवस के रूप में मनाया पर्युषण पर्व की तीसरा दिन

मैत्री दिवस के रूप में मनाया पर्युषण पर्व की तीसरा दिन

सच्चा मित्र वही जो हमें बुरी संगतो से बचाएं और हमेशा सही मार्ग दिखाएंःसुकनमुनि उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ की ओर से सिंधी बाजार स्थित पंचायती नोहरे में श्रमण संघीय प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज के सानिध्य में पर्यूषण महापर्व का तीसरा दिन मैत्री दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश नागौरी ने बताया कि पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन भी वरुण मुनि जी द्वारा अनगढ सूत्र महाग्रंथ का वाचन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम हुए। श्राविका महासंघ की और से कौन बनेगा ज्ञानी एवं संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रथम द्वितीय…
Read More
हिन्दी ने विश्व में भारत को दिलाई अलग पहचान

हिन्दी ने विश्व में भारत को दिलाई अलग पहचान

द यूनिवर्सल स्कूल में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम’    हिदी में ही व्यवहार करने पर दिया जोर उदयपुर। आज हिंदी दिवस पर फतेहपुरा स्थित द यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस को सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। आज के कार्यक्रम की विशेषता स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को ही अथिति के रूप में बुलाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. तारा वेद पेरेंट्स भाविका वेद कक्षा बारहवीं साइंस , कनिष्का वेद कक्षा नवमी, दिव्य वेद कक्षा छट्टी, अध्यक्षता वर्षा वैष्णव पेरेंट्स तन्वी वैष्णव कक्षा आठवीं, विनय वैष्णव कक्षा पाँचवी, विशिष्ट अथिति मिनाक्षी माली पेरेंट्स चित्रांशी माली कक्षा…
Read More
जीवन की परिभाषा है हिन्दी

जीवन की परिभाषा है हिन्दी

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया के अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया, जिसके अन्तर्गत भावना, सोनाली, गीता, मीनल गौड, हर्षिता, प्रीति कुमावत द्वारा कविता पाठ उद्घोष, व्यंग्य की प्रस्तुतियॉ दी गई साथ ही हिन्दी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया, साथ ही प्राचार्या उद्बोधन में हिन्दी के सकारात्मक पक्षों पर प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा यह भी कहा गया कि हिन्दी जीवनपर्यन्त का उत्सव है ना…
Read More
रोटरी एलीट दिखाएगा 2500 विद्यार्थियों को सिनेमा ऑन व्हील्स में लघु फिल्में

रोटरी एलीट दिखाएगा 2500 विद्यार्थियों को सिनेमा ऑन व्हील्स में लघु फिल्में

उदयपुर। रोटरी एलीट उदयपुर द्वारा सिनेमा ऑन व्हील्स नवचेतना-जागरूकता चलचित्र अभियान का शुभारंभ डेंगला स्थित राजकीय विद्यालय में चलचित्र प्रदर्शन से हुआ। क्लब अध्यक्ष विकास श्रीमाली ने बताया कि 14 सितंबर से 25 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में छात्र- छात्राओं में तम्बाकू सेवन, दहेज प्रथा, बाल विवाह,  मोबाइल की लत जैसे व्यसनों तथा गुड टच- बैड टच, महिला शिक्षा, सामाजिक सौहार्द, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता वृद्धि के उद्देश्य से लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में आज डिंगला स्थित राजकीय विद्यालय में इन लघु फिल्मों के एक- एक घंटो के…
Read More
अभिनेत्री परिणीति और आप सांसद राघव की चूड़ा रस्म से शुरू होंगे शादी के कार्यक्रम

अभिनेत्री परिणीति और आप सांसद राघव की चूड़ा रस्म से शुरू होंगे शादी के कार्यक्रम

23 की शाम संगीत, 24 को सेहराबंदी, बारात, जयमाला, फेरे, विदाई और रिसेप्शन होगा उदयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। दोनों लेकसिटी में 24 सितम्बर को फेरे लेंगे। उनकी शादी का इन्विटेशन कार्ड भी सामने आया है, जिसमें 23 की शाम संगीत, 24 को सेहराबंदी, बारात, जयमाला, फेरे, विदाई और रिसेप्शन आयोजित होगा। परिणीति तथा राघव की शादी की रस्में 23 सितम्बर की सुबह 10 बजे परीणिति की चूड़ा सेरेमनी के साथ शुरू होंगी। सेहराबंदी का कार्यक्रम 24 सितंबर को…
Read More
मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के संभागीय अध्यक्ष बने अधिवक्ता निर्मल पंडित

मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के संभागीय अध्यक्ष बने अधिवक्ता निर्मल पंडित

उदयपुर। उदयपुर के प्रमुख समाज सेवी व अधिवक्ता निर्मल पण्डित को मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट उदयपुर का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश कुमार शर्मा ने बताया की ट्रस्ट के सदस्यों एवम पदाधिकारियों के पूर्ण सहमति से एडवोकेट निर्मल पंडित को संस्थान से जोड़कर संभागीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। निर्मल पंडित ने पदभार ग्रहण करने के बाद बताया कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण सेवा की जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे वह पूर्ण रूप से निभाएंगे। इस अवसर पर मानव सेवा संस्थान की संस्थापिका श्रवण देवी, सचिव प्रवीण बुनकर…
Read More
error: Content is protected !!