दिवस के रूप में मनाया पर्युषण पर्व का पांचवा दिन
जीवन का कल्याण करना है तो सेवा को धारण करेंः सुकनमुनि उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ की ओर से सिंधी बाजार स्थित पंचायती नोहरे में श्रमण संघीय प्रवर्तक सुकनमुनि जी महाराज के सानिध्य में पर्यूषण महापर्व का पांचवा दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। महामंत्री एडवोकेट रोशन लाल जैन ने बताया कि पर्यूषण महापर्व के पांचवें दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंचायती नोहरे में पहुंचे और मुनीश्रीसुकन मुनि जी से आशीर्वाद लिया। पर्यूषण महापर्व के तहत श्रद्धालुओ में लगातार धर्म आराधना चल रही है। जैन ने सभी श्रावकों को ज्यादा से ज्यादा धर्म लाभ लेने का…
