उदयपुर 26 नवम्बर / फुर्सत के क्षणों भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ताराचंद जैन ने रविवार को विश्वविद्यालय मार्ग स्थित मंडल कार्यालय पर प्रधानमत्री की मन बात को सुनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में मुम्बई हमले में जान गवाने वाले सभी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए है पूरा देश उन्हें हमेशा याद करता रहेगा। मोदी ने देशवासियों को संविधान दिवस की भी बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, ताराचंद जैन, प्रेम सिंह शक्तावत, नानालाल वया, कर्णसिंह शक्तावत, महेश भावसार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मारू, मनोहर चैधरी, केके कुमावत, शक्ति केंद्र संयोजक शिव शंकर नागदा, लोकेश जोशी, राजेश चित्तौड़ा, उदय सिंह , प्रेम सुथार , नरेश , भंवर बंजारा , उदय लाल सेन, प्रिंस जैन , सहित बड़ी संख्याॅ में भाजपा कार्यालय एवं आमजन उपस्थित थे।
भाजपा विधायक उम्मीदवार ताराचंद जैन ने सुनी मन की बात
