भाजपा के प्रत्याशी दिनेश दवे ने किया नामांकन प्रस्तुत

उदयपुर। नगर निगम उदयपुर वार्ड 17 के पूर्व पार्षद ताराचंद जैन के विधायक बनने पर रिक्त हुए पार्षद पद के उपचुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी संगठन अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली वार्ड 17 के चुनाव प्रभारी पारस सिंघवी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सरदार पटेल मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश दवे को प्रत्याशी घोषित किया।
भाजपा के प्रत्याशी दिनेश दवे ने अपना नामांकन जिला अध्यक्ष श्री रवींद्र श्रीमाली, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा के नेतृत्व में जिला कलेक्टरी में प्रस्तुत किया
पार्षद प्रत्याशी श्री दिनेश दवे को भाजपा कार्यालय से जुलूस के रूप में जिलाधीश कार्यालय तक ले जाया गया तत्पश्चात उन्होंने सक्षम अधिकारी को अपना नामांकन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने जनहित कार्यों के लिए प्रतिबद्धता जताई और पार्टी के नेतृत्व को यह अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व महापौर रजनी डांगी,जिला महामंत्री डॉक्टर किरण जैन,मनोज मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया, जिला मंत्री अमृत मेनारिया, दीपक बोल्या, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मंडावत,अनिल सिंघल,रामकृपा शर्मा,नानालाल वया,सन्नी पोखरना,मंडल अध्यक्ष हजारी जैन,देवीलाल सालवी महामंत्री जयंत ओझा,जयंत श्रीमाली, अशोक आमेटा नपेंद्र जैन,सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, नगर निगम के भाजपा पार्षदगण सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!