फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,चंगेड़ी की राजनीति शास्त्र की व्याख्याता श्रीमती संतोष स्वामी ने गुरूवार को अपने पुत्र का जन्म दिन स्कूल के नन्हें बच्चों को स्वेटर वितरण कर यादगार तरीके से मनाया।
प्रार्थना सभा स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान श्रीमती स्वामी के पुत्र आयुष ने बच्चों के संग केक काटा। श्रीमती स्वामी का विद्यालय परिवार की ओर से शाॅल व उपरने द्वारा स्वागत किया गया। बालक को उपहार दिया गया। इसके बाद कक्षा 1 से पांचवी तक के करीब 90 बच्चों को स्वेटर वितरण किए गए। सर्द ़त्रतु की दस्तक के साथ ही स्वेटर प्राप्त कर नन्हें बच्चों के चेहरे खिल उठे। उपस्थित बच्चों ने इस पर श्रीमती स्वामी का करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर डाबर स्कूल की व्याख्याता गीता सैनी ने भी बतौर अतिथि उद्बोधन प्रदान किया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार,कार्यवाहक प्रधानाचार्य माधवलाल गाडरी एवं जगदीशसिंह राव ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम समापन पर श्रीमती स्वामी की ओर से ही विद्यालय के सभी बालक-बालिकाओं को मिठाई का वितरण किया गया। परिसर स्थित बालिका स्कूल में भी मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कर्णसिंह राणावत,श्रीमती मधुबाला चाष्टा,श्रीमती आमना खातून, पवन कुमार मीना,शंकरलाल चावड़ा,गोपाल वैष्णव,महिमा पाल,मधु सेन,पूजा चैधरी, राकेश मीना,विरेन्द्र गुर्जर,भगवतीलाल चपलोत,जयन्ती सेठिया,नीकिता सोनी,श्रीमती सीता सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था।
