उदयपुर। शहर के सुखेरथाना क्षेत्र में चणावदा गोडफला परसाद निवासी दिनेश 22 पुत्र सवा मीणा शुक्रवार को मोटरसाइकिल पर राजसमंद से अपने गांव लौटते समय अपराह्न साढ़े चार बजे पुराने महिला पुलिस थाने के वहां जैन मंदिर मार्ग पर तेज गति से आते डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर घायल अवस्था में एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता सवा मीणा की रिपोर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम् कराकर परिजनो को सौंप दिया। हादसे के बाद चालक डंपर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस पर पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया।
शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में मारूवास गोगुंदा हाल बांडीनाल निवासी देवीलाल 35 पुत्र बालाजी गमेती का शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी केसीबाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद वह रेस्टोरेंट पर जाने के लिए घर से निकला लेकिन वहां जाने के बजाए वह पीछे पेड़ पर फांसी से लटक गया। थोड़ी देर बाद पत्नी लघुशंका के लिए गई तो पति को पेड़ पर लटके देख चिल्लाई। इस पर लोग वहां एकत्रित हो गए और फंदे से उतार कर उसे एमबी चिकित्सालय लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मृतक का छोटा भाई छगन गमेती उदयपुर पहुंचा। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और 36 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
