अफीम ले जाते बाइक चालक को किया गिरफ्तार

फतहनगर। फतहनगर पुलिस ने अफीम तस्करी करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत एक जने को अफीम ले जाते गिरफ्तार करते हुए बाइक को जब्त किया।

पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सनवाड़ पथवारी चैराहे से आगे रेलमगरा की ओर नाकाबंदी की। इसी दौरान रेलमगरा की तरफ से एक बिना नम्बर मोटर साईकिल आती हुई दिखाई दी। जाप्ता पुलिस व नांकाबन्दी देख बाइक सवार वापिस घुमाने लगा जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ता ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया। मोटर साईकिल चालक गाड़ी को पटक कर खेतो की तरफ भागने लगा जिसे जाब्ते नें पीछा करते हुए पकड़ लिया। बाइक चालक कैलाश ऊर्फ संजय जाट निवासी मेड़ीखेड़ा की कब्जे शुदा मोटरसाईकिल की तलाशी ली गई मगर कोई वस्तु दस्तायाब नही हुई। उसके बाद कैलाश ऊर्फ संजय जाट की तलाशी ली गई तो कैलाश ऊर्फ संजय जाट की पहनी हुई पेन्ट की बॉयी जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली रखी हो थैली का मुंह सफेद धागे से बंधा हुआ था व प्लास्टिक की थैली में कोई काला तरल पदार्थ भरा हुआ नजर आया। थैली के मुंह पर बंधे सफेद धागे को खोल कर प्लास्टिक की थैली में भरे काले रंग के तरल पदार्थ को सूंघा व परखा तो अवैध मादक पदार्थ अफीम होना पाया जिस पर मौतबिरान व संजय जाट को भी सूंघाया तो प्लास्टिक की थैली में अवैध मादक पदार्थ अफीम होना बताया। प्लास्टिक की थैली का मुंह उसी सफेद रंग के धागे से पुनः बांधा गया। अभियुक्त कैलाश उर्फ संजय जाट को गिरफतार किया जाकर मोटर साईकिल जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त से अनुसंधान जारी है। नाकाबंदी दल में थानाधिकारी सुरेशचन्द्र मीणा,सुनिल कुमार,अशोक कुमार शामिल थे। विशेष भूमिका गिरिराज मीणा की रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!