भीलवाड़ा पुलिस ने एक ही दिन में गिरफ्तार किये 743 अपराधी

भीलवाडा 02 अप्रेल। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्वू के नेतृत्व में बीते 24 घण्टे के दोरान भीलवाड़ा जिले की पुलिस की 110 टीमों ने 243 स्थानों पर छापेमारी कर 743 अपराधियो को गिरफ्तार किया। साथ ही 248 संदिग्ध वाहन जब्त कियें। तथा दस हजार 215 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि इस छापेमारी में जिले के 1200 पुलिसकर्मियो का सहयोग रहा।

माहेश्वरी समाज के अविवाहित युवक-युवतियो का डाटा बैंक तैयार
भीलवाड़ा 02 अप्रेल। मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, मुंबई एवं मेवाड़ माहेश्वरी मंडल,भीलवाड़ा के तत्वाधान में चित्तौड़, जयपुर,उदयपुर,कोटा,मुंबई,सूरत,अहमदाबाद व भीलवाड़ा मंे निवासरत् माहेश्वरी समाज के अविवाहित युवक-युवतियो का 14वां मासिक परिचय-पत्रक (बायोडाटा) तैयार हो चुका है। जिसका रविवार को माहेश्वरी भवन,नागोरी गार्डन में पदाधिकारियो ने अवलोकन किया। इस दौरान प्रहलाद राय लड्ढा,राम राय सेठिया,रमेश राठी,सुनील मूंदड़ा,श्रवण समदानी,ओम प्रकाश मालू,अशोक चांडक, सम्पत माहेश्वरी इत्यादि उपस्थित थें। बायोडाटा बैंक में 2843 विवाह योग्य युवक व युवतियों का बायोडाटा तैयार किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!