बी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक ने उदयपुर कांग्रेस में जान फूंकने का काम किया

उदयपुर 21 मार्च . राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उदयपुर द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन भूपालपुरा स्थित सिंधु भवन में शाम को 4:30 बजे हुआ। उक्त बैठक में उदयपुर शहर की प्रभारी एवं पीसीसी सचिव श्रीमती डिंपल कुँवर राठौड, उदयपुर के पूर्व सांसद और पूर्व सी डब्लू सी मेंबर रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर के पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, उदयपुर सांसद प्रत्याशी एवं पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, शहर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पीसीसी महामंत्री गोपाल शर्मा, पीसीसी महामंत्री पंकज शर्मा, पीसीसी सचिव दिनेश श्रीमाली, वरिष्ठ नेता केके शर्मा, डॉ दरियाव सिंह  चुंडावत ,डॉ राव कल्याण सिंह, सत्यनारायण मंगरौरा के आथित्य में 400 से ज्यादा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया ।

बी ब्लॉक के प्रवक्ता देवेंद्र माली ने बताया कि ब्लॉक के संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने प्रभारी को ब्लॉक की जानकारी दी। आगामी नगर निगम के चुनाव में किस तरह से कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए उसके बारे में भारी मंथन हुआ उसमें बी ब्लॉक के सभी छ(6) मंडल अध्यक्ष राकेश खोखवात, अमित सुहालका, मयंक खमेसरा, श्याम सुंदर गुर्जर, सत्यनारायण टॉक और महेश धनावत ने भाग लिया और अपने-अपने वार्डों से कांग्रेस के कार्यकर्ता अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में कहा कि पिछले 6 टर्म से नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनता आ रहा है और जनता त्रस्त है। इस बार कोशिश करेंगे कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बीजेपी का बोर्ड नगर निगम में नही बनने देगी और कांग्रेस पार्टी इस बार नगर निगम में बोर्ड बनाकर रहेंगी। आज सभी लोगों ने इस मीटिंग में शपथ ली और प्रभारी को यह पूरा भरोसा दिलाया कि हम सभी कांग्रेस में एकजुट है और नवंबर में जो चुनाव संपन्न होने जा रहे हैं उस चुनाव की हम तैयारी में झूट जाएंगे और जनता की जो समस्या है उस समस्या को उठाते रहेंगे। कार्यक्रम में धन्यवाद वरिष्ठ नेता डॉ राव कल्याण सिंह ने ज्ञापित किया।कार्यक्रम में अग्रिम संगठन के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सिंह गोल्डी, महिला कांग्रेस की नजमा मेवफरोश, सेवादल के शैलेंद्र औदिच्य, छात्र नेता देवेंद्र सिंह, सीमा पंचोली, पूर्व पार्षद शिप्रा उपाध्याय, संजय भगतानी, गौरव प्रताप सिंह, श्रीमती हितांशी शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाग लिया और इस बार महिलाओं की संख्या भी बहुत ज्यादा थी और इस तरह से कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा।

सभा में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा बी ब्लॉक की इस बैठक ने उदयपुर कांग्रेस में एक नए जोश का संचार किया है। और उदयपुर कांग्रेस में जान फूक दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!