अर्थव कुण्ड से होगा जलाभिषेक, विशेष पूजा अर्चना, आरती
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के सचिव एडवोकेट चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि की श्रावण मास के तृतीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर के विग्रह स्वरूप को रजत पालकी में विराजमान कर मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए सवारी नवग्रह मण्डल सभागार पहुंचेगी। जहां अर्थव कुण्ड से आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर परम्परागत रूप से पूजा अर्चना की जाएगी।
श्रावण महोत्सव समिति संरक्षक बालुसिंह कानावत ने बताया कि आगामी 28 अगस्त को निकलने वाली शाही सवारी की तैयारियां पूर जोर से चल रही है। उन्होंने बताया कि शाही सवारी हर वर्ष की भांति इसवर्ष भी शाही लवाजमें के साथ निकाली जाएगी। शाही सवारी में मंदिर की और से शिवमयी विभिन्न झांकियां सम्मिलित होगी।
श्रावण महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील भट्ट ने बताया कि श्रावण के तृतीय सोमवार पर मंदिर प्रांगण में विशेष लघुरूद्राभिषेक एवं हवनात्मक पाठ का आयोजन होगा। साथ ही भक्तजनों के कालसर्प दोष निवारण की विशेष पूजा अर्चना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 रूद्रपाठी पंडितों द्वारा हवनात्मक पाठ का आयोजन किया जागा।
श्रावण महोत्सव समिति के विनोद कुमार शर्मा एडवोकेट महिपाल शर्मा ने बताया कि 21 अगस्त को सायंकाल मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें विक्रम निकुंभ एण्ड पार्टी द्वारा शिव प्रस्तुतियां दी जाएगी। भजन संध्या का आयोजन राजेश सोनी द्वारा रखा गया है। जिसकी संपूर्ण व्यवस्था शंकर कुमावत मधुटेन्ट द्वारा की जा रही है।
श्री महाकालेश्वर अन्न यज्ञ सेवा समिति के के.जी.पालीवाल, रमेश राजपूत, भंवरलाल पालीवाल ने बताया कि श्रावण महोत्सव के अन्तर्गत 21 अगस्त को संपूर्ण मंदिर में विशेष साज सज्जा की जाएगी। मंदिर परिसर का फूलों व केण्डल लाईट से सजाया जाएगा व निज मंदिर में विशेष सजावट की जाएगी। देवकिशन राव ने बताया कि 21 अगस्त को आने वाली सभी भक्तों के दशनार्थ पश्चात् प्रसाद वितरण किया जाएगा।
शाही सवारी के नगर भ्रमण के संबंध में दिनंाक 22 अगस्त 2023 सायं 4 बजे सभी समाजों, धार्मिक संगठनों, शिवभक्तों की बैठक महाकालेश्वर परिसर में स्थित रूद्राक्षभवन में रखी जाएगी जिसमें शाही सवारी के भव्य रूप से निकालने पर विचार विमर्श होकर निर्णय किये जाएंगे व शाही सवारी में निकलने वाली झांकियों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं व शाही सवारी के निकलने वालीे रूट चार्ज का निरीक्षण किया जाएगा।
आज की बैठक में शंकर कुमावत, दीक्षा भार्गव, अनिल वानखेडे, दुर्गा टांक, देवकिशन राव, भंवरलाल पालीवाल, रवि शर्मा, प्रतीक्षा मेहता, ममता भारद्वाज, आरती जोशी, दिनेश मेहता, गिरिराज सोनी, प्रेमलता लोहार, चिन्मय सोनी, तेजशंकर पालीवाल, द्रुपद चैहान, योगेशगिरी गोस्वामी, सुरेन्द्र मेहता, पुरूषोत्तम जीनगर, कमल चैहान आदि उपस्थित थे।
श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर पधारेंगे नवगृह मण्डल सभागार
