उदयपुर में 8 साल की बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्यारे नेे किए दस टुकड़े

घर से 200 मीटर दूर खंडहर में मिला अंगभंग शव, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
उदयपुर। जिले के मावली क्षेत्र के लोपड़ा गांव में आठ साल की एक बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से उसकी हत्या का वीभत्स मामला सामने आया है। हत्यारे ने उसके शरीर का टुकड़ों में काटा और बोरों में भरकर एक खंडहर में फैंक दिया। पुलिस ने इस घटना को लेकर एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर, घटना को लेकर लोपड़ा के ग्रामीण धरने पर बैठे हैं और समझाइश में जुटे हैं। घटना की गंभीरता को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा तथा पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा भी लोपड़ा पहुंचे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाए।
मिली जानकारी के अनुसार लोपड़ा गांव के सन्नू भील की आठ साल की बालिका पूजा गत 27 मार्च से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने मावली थाने में दर्ज कराई थी। पिछले चार दिन से परिजन बालिका की तलाश में जुटे थे। बीती रात उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर एक खंडहर से बरामद हुआ। जहां एक बोरे से उसका अंगभंग शव मिला। यह देख ग्रामीण ही नहीं, बल्कि पुलिस हत्यारे की हैवानियत देखकर हतप्रभ रह गई। हत्यारे ने उसके शरीर के दस टुकड़े कर दिए थे। पुलिस का कयास था कि यह घटना तांत्रिक द्वारा बलि दिए जाने की हो सकती है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही मामला दूसरा निकला। हत्यारे ने पहले बालिका से दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी हत्या की। हत्यारे ने बालिका की पहचान छिपाने के लिए शव के दस टुकड़े किए। पेट के नीचे के हिस्से काटकर पैर धड़ से अलग कर दिए। हाथ भी काट दिए जिसके बाद शव टुकड़ों में थैलियों में भरकर बोरे में डाला और खंडहरनुमा मकान में फैंक दिया।
आरोपी से हिरासत में लेकर पूछताछ
मावली की पुलिस उप अधीक्षक कैलाश कुंवर का कहना है कि कुछ लोगों को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ के बाद आरोपी को लेकर खुलासा होने की पूरी उम्मीद है। पुलिस दुष्कर्म और बालिका की हत्या के आरोपी तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को बालिका के पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पहले भी कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी। जांच से यह भी पता चला कि आखिरी बार बालिका को मंदिर के पास देखा था, जो खंडहरनुमा मकान के पास है।
कक्षा चार की बालिकाए शव कई टुकड़ों में मिला
पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा का कहना है कि बालिका का शव कई टुकड़ोें में मिला है। बालिका लोपड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चौथी की छात्रा थी। 4 दिन पहले वह स्कूल से लौटने के बाद खेत पर जाने की कहकर घर से निकली थीं। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी।
अपराधियों को कड़ी सजा की मांग, ऑफिसर स्कीम में लिया जाए केस
मृतक बालिका के चाचा मांगीलाल का कहना है कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो पाए। ग्रामीणों ने इस मामले को ऑफिसर स्कीम में लेकर तत्काल न्याय दिलाए जाने की मांग की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!