प्रेमी युगल बोले – जान से मारने की धमकी देता है सरपंच पति, प्रेमी
डूंगरपुर, 30 मई । जिले के आसपुर ब्लॉक के गणेशपुर गांव इंटरकास्ट में शादी करने के बाद एक प्रेमी जोड़े ने कलेक्टर से जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी जोड़े ने कोर्ट मैरिज की है। प्रेमी पटेल समाज का है और प्रेमिका आदिवासी है। इसी को लेकर गांव के आदिवासी समाज के लोगों और पटेल समाज के लोगों दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित राहुल पटेल और पत्नी और अपने बुर्जुग दादा – दादी के साथ कलेक्टरी पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाईं है। राहुल पटेल ने बताया कि, गुजरात में गाड़ी चलाने का काम करता था। तभी उसकी मुलाकात कल्पना से हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और हिंदी रीति रिवाज के साथ मंदिर में शादी कर ली और कोर्ट में मैरिज भी की। जब शादी के 6 महीने बाद प्रेमी जोड़ा गांव पहुंचा तो गांव के सरपंच पति विमल प्रकाश रामू पटेल, हिरजी पटेल, देवू पटेल, गौतम पटेल मानजी पटेल और धुलजी पटेल शादी का विरोध करते है और गांववालों की बैठक बुलाकर गांव से बाहर निकलाने की धमकी देते है। वहीं, घर खाली नहीं करने पर घर में आग लागने और जान से मारने की धमकी देते है।
इंटरकास्ट में शादी के बाद प्रेमी जोड़े ने कलेक्टर से लगाई सुरक्षा की गुहार
