थाना परसाद। गत 31.01.2023 को प्रार्थीया श्रीमती प्रमीला पत्नी बाबुलाल मीणा निवासी ऋषभदेव ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 07.12.2022 को शाम करीब 7-8 बजे मेरे पिताजी नवलराम पिता रुपाजी निवासी खरबर, परसाद उनके घर मंे खाट पर सोये थे कि मेरा भाई रामलाल पिता नवलराम निवासी खरबर आया और मेरे पिताजी के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा उनको खाट से नीचे पटक दिया। जिससे उनके शरीर पर गम्भीर चोटें आई। जिन्हे ईलाज हेतु पेसिफिक हाॅस्पिटल उमरडा मंे भर्ती कराया गया। उनका करीब महिना भर ईलाज चला। जहा से उन्हे डाॅक्टर ने घर ले जाकर सेवा करने के लिए कह दिया। जिस पर मेरे पिताजी को घर पर लेकर आये। दिनांक 10.01.2023 को सुबह करीब 3-4 बजे मेरे पिताजी की मृत्यु हो गई फिर उनकी लाश को घर के पास ही जमीन में गाड दिया गया। मेरे भाई रामलाल को शक था कि मेरे पिताजी उनकी पत्नि के साथ छेडछाड करते हैँ। इसलिए उसने मेरे पिताजी के साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर शव को दफना दिया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 25/2023 धारा 302,201 भादंस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुशार मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीणव राजेन्द्रसिंह जैन वृताधिकारी वृत सराडा के निर्देशन में परमेश्वर पाटीदार थानाधिकारी, परसाद मय टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी रामलाल पिता नवलराम निवासी खरबर थाना परसाद जिला उदयपुर को खरबर के पहाडांे से बाद पुछताछ गिरफतार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः-
परमेश्वर पाटीदार थानाधिकारी, परसाद, गोपाल जोशी हैडकानि. 750, राहुल कानि.3183, सहदेव कानि.2344, रोहित कानि.3206, कृष्ण कुमार कानि.767।
पिता की हत्या कर शव को दफनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
