जैनम ज्वैलर्स पर लूट हत्या का मामला
उदयपुर, 2 अप्रेल। शहर के अशोक नगर मुख्य मार्ग पर स्थित जैनल ज्वेलर्स पर गत दिनों ज्वेलर की हत्या कर करीब 80 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात लूट के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में बंद आरोपी को अनुसंधान के लिए भूपालपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को प्रॉडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गत 21 मार्च को दिनदहाड़े अशोकनगर मुख्य मार्ग स्थित जैनम ज्वेलर्स शोरूम पर मालिक अनिल जैन का गला दबाकर हत्या करने के बाद 80 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात लूट लिए गए। वारदात के बाद भागते आरोपियों में से एक आरोपी हरियाणा में रोहतक जिले के गांव खरकड़ा निवासी विकास पुत्र विजेंद्रसिंह अहलावत जाट को फायरिंग करते समय आयड़ में लोगों ने पकड़ लिया था। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। इस मामले में फरार साथी संदीप पुत्र राजकुमार निवासी भैणी को रोहतक से गिरफ्तार किया गया। रिमांड के दौरान उसके साथ पूछताछ के लिए आरोपी विकास अहलावत की आवश्यकता होने पर भूपालपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को अदालत में प्रॉडक्शन वारंट के लिए आवेदन किया। प्रॉडक्शन वारंट के जरिए भूपालपुरा थाना पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार किया।

–