मोबाइल लूट का आरोपी पकड़ा, 2 बाल अपचारी डिटेन

10 मोबाइल जब्त
उदयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मोबाइल लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, 2 बाल अपचारियों को डिटेन भी किया है। जिनसे लूट के दस मोबाइल बरामद हुए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी खेमपुरा निवासी शेखर दास पिता गणेश दास है। जिसके साथ दो अन्य बाल अपचारी भी डिटेन किए गए हैं। उनके कब्जे से लूटे गए दस मोबाइल जब्त हुए हैं। थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि प्रतापनगर निवासी निरुपम राज ने 29 अगस्त 2023 को थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 28 अगस्त की रात 8 बजे वह अपने घर के बाहर आइस फैक्ट्री के पास मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी स्कूटी सवार दो लड़के उसके पास आए। उन्होंने उसका आईफोन छीना और स्कूटी तेज भगाकर ले गए। रात में आरोपियों का चेहरा भी ठीक से नजर नहीं आया। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। हुलिए के आधार पर मोबाइल लुटेरे की पहचान शेखर दास के रूप में हुई, जिस पर उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूला कि दो बाल अपचारियों के साथ मिलकर वह मोबाइल लूट की वारदातें करता था। उसके पास लूटे गए दस मोबाइल भी बरामद हुए, जो उसने सुखेर, सवीना, हाथीपोल क्षेत्र में लूटे थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!