8 महीने बाद हत्थे चढ़ा हत्या के प्रयास का आरोपी

उदयपुर। जिले के पानरवा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोपी को 8 महीने बाद गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उमेश चंद्र ने बताया कि वांछित आरोपी चंदन सिंह र्उर्स सने सिंह और उसके साथी प्रवीण सिंह की तलाश पिछले आठ महीने से जारी थी। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम का गठन किया हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने झाड़ोल में दबिश देकर काया निवासी प्रवीण सिंह पुत्र नाथू सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की। बताया गया कि इस मामले में अब चंदन सिंह उर्फ सने सिंह फरार है, जिसके ठिकानों को लेकर प्रवीण सिंह से पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि दोनों के खिलाफ भैरूसिंह पुत्र साज सिंह ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि वह बिरौठी गांव में रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। जहां दोनों आरोपियों ने उस पर कार चढ़ाकर जान लेने का प्रयास किय गया था। उसके बाद चंदनसिंह ने उस पर तलवार से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!