थाना नाई। आज दिनांक 17 जून 23 को गितांजली हाॅस्पीटल के चिकित्सक सौरभ मित्तल द्वारा एक रिपोर्ट दी गई कि मैं और मेरी मंगेतर रात को रास्त भटक जाने से उन्दरी से आगे हाईवे पर हमारी गाडी टर्न कर रहे थे कि 5-7 लड़के हमारी गाडी के पास आये और हमारे साथ मारपीट करते हुए मेरी मंगेतर की सोने की चैन पेण्डल सहित लूट ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
प्रकरण में पूर्व में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 02 बाल अपचारियों को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेजा चुका है।
प्रकरण में शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव द्वारा दिषा-निर्देश प्रदान किये गये थे। जिसके तहत भुपेन्द्र वृताधिकारी, वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्याम सिंह रत्नू थानाधिकारी, नाईमय टीम द्वारा प्रकरण में धनराज उर्फ धन्ना पिता रामलाल निवासी छोटी उन्दरी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
देह शोषण का आरोपी गिरफ्तार
थाना नाईः-पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दी गई कि अभियुक्त बदाराम निवासी पोपल्टी द्वारा उसके साथ विगत तीन वर्षांे से देह षोषण किया जा रहा है और अभियुक्त द्वारा पीडिता के फाॅटो इन्स्टाग्राम आईडी पर वायरल किये गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादवके निर्देषानुसार भूपेन्द्र पुलिस उप अधीक्षक वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्याम सिंह रत्नू थानाधिकारी, नाई मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में अभियुक्त बदाराम पिता वीरमा निवासी पोपल्टी को कल दिनांक 16.06.2023 को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
दोनों अभियुक्तगण की गिरफ्तारी में श्री संदीप कुमार कानि. की विशेष भूमिका रही।
डकैती के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
