थाना सुखेरः जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री विकासशर्मा के निर्देशानुसार ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर एवं श्री तपेन्द्र मीणा वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में श्री संजय शर्मा थानाधिकारी, सुखेर मय टीम द्वारा आसूचना के आधार पर दिनांक 08.04.2023 को महिला थाने के पास नाकाबंदी शुरू की। दौराने नाकाबंदी एक कार डस्टन रेडी गो नम्बर एमपी 14, सीसी 5669 को रूकवाकर उसमे सवार चालक चेतन भावसार पिता प्रहलाद निवासी मकान नं. 10, पटेल गली, खानपुरा थाना शहर कोतवाली जिला मन्दसौर, मध्यप्रदेश के कब्जे से 500 रूपये के कुल 129 नोट कुल 64500 रूपये की नकली भारतीय मुद्रा जब्त कर आरोपी चेतन भावसार को गिरफ्तार किया व घटना मंे प्रयुक्त वाहन को जब्त कर प्रकरण संख्या 251/2023 धारा 489बी, 489सी भादस मंे दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार में नकली भारतीय मुद्रा ले जाते अभियुक्त गिरफ्तार
