प्रतापगढ़ में हादसा, ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, 4 की मौत

धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे ग्रामीण, गांव से निकले ही एक्सीडेंट
उदयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार अलसुबह धार्मिक यात्रा पर निकले ग्रामीणों से भरी एक बस ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है। तब प्रतापगढ़—बांसवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर कचोटियां गांव में उक्त हादसा हुआ। बस में सुलागपुरा गांव के 41 यात्री सवार थे, जो सांवलियाजी और शनि महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। गांव से निकलते ही 2 किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राहगीरों ने निजी वाहनों से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
मृतकों में सुहागपुरा क्षेत्र के नाथूलाल (60) पुत्र नारिया मीणा निवासी लंबा डबरा, रूपलाल (45) पुत्र मॉर्निंग मीणा, हीरालाल (50) पुत्र वाजिया मीणा, गोपाल (62) पुत्र रत्न मीणा सभी निवासियां लांबा डाबरा सभी सुहागपुरा थाना क्षेत्र के हैं। वहीं, नारायण पुत्र हूरजी मीणा, दल्ला पुत्र आशिया मीणा, अशोक पुत्र मोहन मीणा, धर्मेंद्र पुत्र हुर्ता मीणा, कालू पुत्र रावजी मीणा, सूरजमल पुत्र गणेश मीणा, हूरता पुत्र धावरा मीणा, रूपा पुत्र हकरा मीणा, हेमराज पुत्र नंद मीणा, तोलकी बाई पत्नी हेमराज मीणा, चोरबन पुत्र हुर्जी मीणा, प्रभु लाल पुत्र कमल मीणा,मोहन पुत्र ललिया मीणा सभी निवासी लांबा डाबरा के रहने वाले हैं।
कलेक्टर-एसपी पहुंचे हॉस्पिटल
कलेक्टर इंद्रजीत यादव एवं एसपी अमित कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों को उचित इलाज को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बताया कि सभी लोग आज सुबह ही धार्मिक यात्रा पर निकले थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, यात्रियों से भी जानकारी ली जा रही है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!