करीब 45 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मय लोडिंग टेंपो व एस्काॅर्टिग में प्रयुक्त मोटरसाईकल सहित जब्त,02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना खैरोदा। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुकेश कुमार सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं रविन्द्र प्रताप सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त वल्लभनगर के सुपरविजन में पवन सिंह थानाधिकारी, खैरोदा मय टीम द्वारा भटेवर, स्वागत होटल के सामने पहॅॅूच नाकाबंदी शुरू की। दौराने नाकाबंदी मंगलवाड की तरफसे डिस्कवर मोटरसाईकिल आती हुई नजर आयी। जिसको रूकने हेतु ईशारा किया तो मोटरसाईकिल चालक मोटरसाईकिल को मौके पर छोड कर भाग गया व मोटरसाईकिल के पीछे बैठे व्यक्ति को पकड कर पुछताछ की तो उसने बताया कि पीछे हमारा टेम्पों नम्बर आरजे 27, जीसी 7500 आ रहा हैं जिसमें माल भरा हुआ हैं। जिस परपीछे से आ रहे टेम्पों को टीम द्वारा बैरिकेड लगा रोका गया तो साईड में बैठा उसका साथी मौके से भाग गया व चालक पकडा गया। उक्त टेम्पो की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के 02 कट्टों में भरा हुआ कुल 45 किलोग्राम अवैधअफीम डोडा चूरा जब्त कर टेम्पों व एस्काॅर्टिग मंे प्रयुक्त मोटर साईकल को भी जब्त किया गया व अभियुक्त डालचन्द पिता भूरा निवासी नारायणपुरा थाना भीण्डर जिला उदयपुर व भगवती लाल पिता रोडीलाल निवासी डांगीखेडा थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर को गिरफतार किया जाकर प्रकरण संख्या 75/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशन में थाना खेरोदा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ वर्ष 2023 में अब तक कुल 07 प्रकरण अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के खिलाफ पंजिबद्व किये गये हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!