दसा नरसिंहपुरा समाज के युवा सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

उदयपुर, 11 मई। श्री मेवाड़ वागड़ भारतवर्षीय दसा नरसिंहपुरा महासभा के आगामी 31 मई को होने वाले युवा सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम महासभा अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बोहरा की अध्यक्षता में हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित महासभा छात्रावास कार्यालय में सम्पन्न हुआ। युवा परिषद महामंत्री महावीर लुणदिया ने बताया की इस कार्यक्रम में आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट , युवक युवती परिचय सम्मेलन और युवा सम्मेलन पर चर्चा की गई।  समाज अध्यक्ष सुमति प्रकाश वालावत, रमेश चंद्र केरोत, शीतल कुमार डुंगरिया, कुंदन पचौरी, हितेश भंवरा, रविन्द्र वोरा, युवा परिषद अध्यक्ष अभिषेक भावोत, संयोजक पंकज गांगावत, आशीष सिंघवी, अरुण रत्नावत, अरुण लुणदिया, प्रकाश लुणदिया, हर्षित कोठारी, निखिल सिंघवी, पदम केरोत, किरण पटवा, विकास डुंगरिया, विजेश वोरा आदि ने अपने विचार रखे और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने हेतु आह्वान किया । युवा परिषद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अंत मे सभी को धन्यवाद अभिषेक भावोत ने ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!