थूर गांव में श्री सिद्धि विनायक मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 5-6 मई को

उदयपुर. बड़गांव तहसील के थूर (घाटी) गांव में नवनिर्मित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन 5 और 6 मई 2026 को किया जाएगा। यह पावन धार्मिक अनुष्ठान संत श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज (सूरजकुण्ड धाम, मेवाड़) के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। 5 मई को मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मेवाड़ राज परिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ होंगे। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी,राज्यमंत्री गौतम दक, विधायक प्रतापलाल गमेती, उदयलाल डांगी,  ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, पुष्कर डांगी,अतुल चंडालिया मौजूद रहेंगे। 5 मई को विशाल भजन संध्या होगी। इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा, मधुबाला राव, महावीर सांखला तथा अनिल डांगी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे। 6 मई को  प्रातः 9:00 बजे: मुख्य समारोह – मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा होगी। ग्रामीणों में भारी उत्साह श्री सिद्धि विनायक मंदिर मंडल परिवार एवं थूर गांव के समस्त ग्रामवासी इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। आयोजनकर्ता नारायण लाल डांगी ने बताया, यह पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण अवसर है। हम सभी धर्मप्रेमी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील करते हैं कि वे इस महोत्सव में पहुंचकर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को अपनी उपस्थिति से सार्थक बनाएं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!