शानदार वापसी के साथ लॉन्च हुई नई टाइगुनः 40 नए फीचर्स, दमदार सेफ्टी और प्रीमियम टेक्नोलॉजी से लैस एसयूवी

उदयपुर। फाॅक्सवेगन इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी ‘टाइगुन’ का नया अवतार पेश कर दिया है। नई टाइगुन को पहले से अधिक प्रीमियम, सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाया गया है, जिसमें 40 से अधिक नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने राजेश मोटर्स पर आयोजित लान्च कार्यक्रम में प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं अरावली हाॅस्पीटल के निदेशक डाॅ.आनन्द गुप्ता थे। समारोह में राजेश मोटर्स के निदेशक राहुल शाह एवं शलाका शाह,सम्मानित ग्राहक भी मौजूद थे।
राजेश मोटर्स के निदेशक राहुल शाह ने बताया कि नई टाइगुन में आकर्षक और बोल्ड डिजाइन दिया गया है, जिसमें नया फ्रंट और रियर लुक, इल्यूमिनेटेड लोगो और सिग्नेचर एलईडी लाइटिंग इसे अलग पहचान देते हैं। इंटीरियर को भी रिफ्रेश किया गया है, जिससे केबिन का अनुभव और बेहतर हो गया है।
तकनीक के मामले में यह एसयूवी काफी एडवांस है। इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, डिजिटल कॉकपिट और हैलो फाॅक्सवेगन वॉयस असिस्टेंट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही बेहतर साउंड सिस्टम और कनेक्टेड फीचर्स इसे आधुनिक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करते हैं।
सुरक्षा के लिहाज से भी नई टाइगुन मजबूत है। इसे 5-स्टार ग्लोबल एनसीएपी रेटिंग मिली हुई है और इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा 40 से अधिक एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स जैसे हिल होल्ड कंट्रोल और मल्टी-कोलिजन ब्रेक्स शामिल हैं।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टीएसआई इंजन विकल्प दिए गए हैं। खास बात यह है कि 1.0 लीटर इंजन के साथ सेगमेंट में पहली बार 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो स्मूथ ड्राइविंग और बेहतर माइलेज सुनिश्चित करता है।
नई टाइगुन को विभिन्न वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प मिल सकें। डिजाइन, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और परफॉर्मेंस के शानदार संतुलन के साथ यह एसयूवी भारतीय बाजार में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करने के लिए तैयार है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!