प्रकृति की गोद में बीजेएस उदयपुर के सैकड़ों सदस्य, बायो डायवर्सिटी पार्क के एडवेंचर का आनंद लिया

अरावली पर्वतमाला उदयपुर का वरदान एवं आभूषण : फत्तावत
उदयपुर 28 अप्रैल। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर ने बीजेएस के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में  संगठन को सुदृढ़ करने और सदस्यों में आपसी समन्वय बढ़ाने को लेकर प्रारंभ किए गए द्विमासिक मॉर्निंग गेट टुगेदर के तहत दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया।
मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि इसके अंतर्गत हर दो माह के एक बार प्रात: कालीन समय पर उदयपुर और उसके आस पास के किसी स्थल पर भ्रमण/ दर्शन/ ट्रैकिंग का कार्यक्रम किया जाता है। इसके अंतर्गत अंबेरी स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क पर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फत्तावत ने बताया कि बीजेएस द्वारा समय-समय पर ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है। उन्होने अरावली पर्वतमाला का संरक्षण का संदेश देते हुए कहां कि अरावली पर्वतमाला उदयपुर का वरदान एवं आभूषण है। वन संरक्षण, जल संरक्षण प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
चैप्टर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि इस कार्यक्रम में बी जे एस उदयपुर परिवार के लगभग 180 सदस्यों ने सुबह सुबह बायो डायवर्सिटी पार्क में अलग अलग प्वाइंट पर ट्रैकिंग प्रारंभ की। प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस भ्रमण में सदस्यों ने बायो डायवर्सिटी पार्क में एडवेंचर, पहाड़ी रास्तों, का जम कर मजा उठाया। और खुल कर सेल्फी और फोटो के माध्यम से यादों को कैद किया।
कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत और महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि टाइगर प्वाइंट, बटर फ्लाई जोन,  मचान, जिप लाइन आदि विविध एडवेंचर का लुत्फ उठाया। वही बच्चों ने पार्क में झूलो, क्लाइंबिंग वॉल, आदि खेलो का आनंद लिया।
लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावडिय़ा और महामंत्री नीतू गजावत ने बताया कि बायो डायवर्सिटी पार्क भ्रमण के  पश्चात सभी  सदस्यों ने नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में दर्शन किए और अल्पाहार का आनंद लिया। इस अनूठे कार्यक्रम की सभी ने सराहना की और इसे अनवरत रखने के लिए कहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!