विद्यापीठ:- राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन’

उदयपुर 28 अप्रेल। राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एवं  प्रीच संगठन के  संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में होम्योपैथी के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि एवं  सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ. दीदार सिंह(फिरोजपुर )ने उपस्थितजनों को होम्योपैथी के गुढ़ सिद्धांतों पर सरल सहज व्याख्यान के द्वारा लाभांवित किया।
कुलपति प्रो. एस.एस. सरंगदेवोत  के दूरदर्शी नेतृत्व एवं  मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम  प्राचार्य डॉ. अमिया नंदा गोस्वामी की अध्यक्षता में एवं,डॉ. राजन सिंह सूद, डॉ. बबीता राशीद, डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. नवीन विश्नोई, डॉ. अजीथा रानी, डॉ. एजाज हुसैन, के साथ ही संस्था के वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षक जन के सानिध्य में संपन्न हुआ। डॉ. अनुज प्रताप सिंह, डॉ. दिलीप गुजरिया एवं  सभी संस्था परिवार ने सेमिनार को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सेमिनार को भव्य एवं सुसंगठित बनाने में समन्वयक के रूप में डॉ. प्रियंका कोठारी, डॉ. अक्षत चपलोत तथा डॉ. सन्यम जैन का कार्य प्रशंसनीय रहा जिसके परिणामस्वरूप 250 से अधिक प्रतिभागियों ने अग्रीम पंजीयन करवाकर सेमिनार का लाभ लिया। प्रीच संगठन के प्रतिनिधियों में डॉ. गगनदीप सिंह, डॉ. सुधांशु, डॉ. नेहा, डॉ. अमीषा, उपस्थित थे । मुर्तजा अली, यशवंत मेनारिया, पारस मेघवाल, लक्ष्मी, रूपलाल डांगी शंकर  का सेमिनार को सफल बनाने में अहम योगदान दिया ।
सेमिनार में आए सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। अंत में सभी आमंत्रित अतिथियों एवं मुख्य वक्ता डॉ. दीदार सिंह का संस्था प्राचार्य एवं सदस्यों द्वारा प्रतिक चिन्ह भेंट कर उपरणा एवं पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
इनमें दिव्यांशी पांचोली, रोमा पाठक, खुशवंत शर्मा, सेजल, अनीश, मिस्बा, निराली, मालाराम तथा सकील शामिल थे। सेमिनार ने होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की जिससे 250 से अधिक चिकित्सा छात्र एवं चिकित्सक लाभांवित हुए। संचालन .रोमा,  दिव्यांशी  ने किया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!