उदयपुर। शक्तिनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में सिन्धी समाज (पूज्य शिकारपुर सिंधी पंचायत) की वार्षिक आम सभा एवं आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी के चुनाव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें समाज की प्रगति और सांगठनिक मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
निर्वाचन अधिकारी विशन दास देवानी के कुशल नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु सुनील कालरा का चयन निर्विरोध किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अनुभवी वरिष्ठों और युवा ऊर्जा का समावेश किया गया है।
नई कार्यकारिणी में संरक्षक लक्ष्मण दास बजाज, प्रकाश चन्द्र मोटवाणी, सुखराम बालचन्दानी अध्यक्ष सुनील कालरा (निर्विरोध), वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर नागदेव, उपाध्यक्ष दिनेश वनवारिया, महासचिव हिरानन्द चेनानी,कोषाध्यक्ष विशनदास देवानी,सचिव प्रहलाद बालचन्दानी एवं जीतेन्द्र बॉस कालरा,सह सचिव मोहन आहुजा ,संगठन सचिव: गिरधारी छाबड़ा,सांस्कृतिक मंत्री: मूलचंद वलेचा, हिरणमगरी इकाई: अशोक वाधवानी (उपाध्यक्ष) एवं दीपक कालरा (सचिव), कार्यकारिणी सदस्य: ठाकुर मनवानी, हरिराम वलेचा, कृष्णा किशु छाबड़ा, मोहन कटारिया, मुरली नागदेव, खेमचंद मंगवानी, बलदेव लालवानी, ललित मनवानी, घनश्याम भाटिया, राजेंद्र भाटिया, कमलेश चेनानी एवं मुकेश माखिजा चयन हुआ।
महासचिव हीरानंद चैनानी ने बताया कि आम सभा के दौरान समाज के सामूहिक रीति-रिवाजों में आवश्यक संशोधनों और समीक्षा पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों से सुझाव लिए गए ताकि सामाजिक परंपराओं को समय के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
निवर्तमान अध्यक्ष सुखराम सिंह बालचंदानी ने विगत तीन वर्षों में पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही, कोषाध्यक्ष मनोहर नागदेव ने पिछले तीन वर्षों की ऑडिटेड आय-व्यय रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया गया और अंत में वरिष्ठ सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। सत्र के समापन पर स्नेह भोज का आयोजन हुआ, जिसमें समाज बंधुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
