—400 से अधिक विशेषज्ञ रखेंगे विचार
उदयपुर। देश की नामी और राजस्थान तथा गुजरात के विद्यार्थियों की पहली पसंद पेसिफिक यूनिवर्सिटी में कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विशेषज्ञों का जमावड़ा शुक्रवार को होगा। यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की ओर से 17वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। “रेडिफाइनिंग बिज़नेस पैराडिग्जम थ्रू एनवायरनमेंटल, सोशल एंड गवर्नेंस (ईएसजी) एंड एआई फॉर सस्टेनेबिलिटी एंड इंक्लूसिविटी” विषय पर आधारित यह कान्फ्रेंस व्यवसाय जगत में परंपरागत तरीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संयुक्त उपयोग की आवश्यकता पर केंद्रित रहेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी होंगे। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन यूनेस्को एमजीइआईपी एशिया पेसिफिक और प्लानिंग व कन्ट्रोल प्रेसिडेंट पाहेर प्रो. बी.पी. शर्मा, सम्मानित अतिथि प्रेसिडेंट यूसीसीआई उदयपुर मनीष गलुंडिया होंगे तथा अध्यक्षीय संबोधन पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी देंगे। सम्मेलन में ईएसजी, नवाचार, समावेशन और तकनीकी विकास पर सार्थक विमर्श होगा। इसमें 400 से अधिक विशेषज्ञ 11 ट्रेक्स में विचार रखेंगे। आयोजन निदेशक तथा डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट प्रो. दिपीन माथुर धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
पेसिफिक समूह चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य यह संदेश देना है कि व्यवसायों को केवल तात्कालिक लाभ की सोच तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पर्यावरण, समाज और सुशासन को ध्यान में रखकर दीर्घकालिक और जिम्मेदार विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
पेसिफिक ग्रुप डायरेक्टर प्रीति अग्रवाल ने बताया कि पुराने तरीकों की व्यावहारिक समझ को आधुनिक तकनीक, विशेषकर एआई के साथ जोड़कर बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। यदि उद्योग और उद्यम अपने विस्तार और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त की आकांक्षा रखते हैं, तो उन्हें एआई को अपनाना ही होगा। पेसिफिक ग्रुप डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मेलन व्यवसाय के भविष्य को अधिक जिम्मेदार, टिकाऊ और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
व्यापार में नवाचार अपनाने विषय पर 17वीं अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेस कल
