उदयपुर, 22 अप्रेल। नई दिल्ली में आयोजित कैट नेशनल वूमेन समिति 2026 के भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय, राज्य एवं संभागीय समितियों की घोषणा की गई।

कैट विमेन विंग उदयपुर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने बताया कि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक (नई दिल्ली) के सांसद प्रवीन खंडेलवाल तथा कैट वूमेन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल के सानिध्य में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर कैट उदयपुर की सक्रिय सेक्रेटरी डॉ. सोनू जैन को उदयपुर संभाग का डिवीजनल कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया। डॉ. सोनू जैन लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, व्यापारिक उन्नति एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। कैट नेशनल सह सचिव, कैट विमेन विंग नेशनल मेंबरशिप एवं नेटवर्किंग कमेटी कन्वीनर, कैट विमेन विंग उदयपुर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने बताया कि डॉ. सोनू जैन उदयपुर संभाग एवं आसपास के क्षेत्रों की सभी महिला उद्यमियों एवं सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगी।
इस अवसर पर डॉ. नवनीत कौर छाबड़ा, साक्षी भट्ट, नेहा जैन, नैना जैन, कुसुम मेहता, शानू लोढ़ा, मंजुला गेलड़ा, सारिका भंडारी, रुखसाना साबुनवाला, रितु भटनागर, उर्मी वरलानी, अनीता भानावत, प्रेक्षा मारू, तरुणा गर्ग, चयनिका गलूंडिया, कल्पना चोरडिय़ा, मारिया मंसूर अली, मारिया कोटावाला, अंजू जैन, माधुरी तलेसरा, ललिता सियाल, उर्मिला जैन, मंजू सेठ, किरण मेहता, सोनिका शर्मा, नमिता कोठारी, तरुण चपलोत, प्रमिला सिरोया, सीमा मेहता, मीना पगारिया, तरुणा गर्ग, सुनीता पाटोदिया, अनुष्का मेहता सहित देशभर से लगभग 400 महिला उद्यमी एवं व्यापारी उपस्थित रहीं।
