उदयपुर। भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि विद्यालय और शिक्षकों का भी गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष विद्यार्थियों ने केवल उत्तीर्णता ही नहीं, बल्कि उच्च अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
मेधावी छात्रों में ’सौरभ सिंह तंवर और कार्तिक’ ’तोमर’ ने ’87% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान साझा किया। वहीं ’पार्थ सोनी’ ने ’86.4% तथा ’जैनिथ कोटेड ने 84.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा नरूका ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस शानदार परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, अनुशासन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री हनुमंत सिंह बोहेड़ा एवं विद्या प्रचारिणी सभा के सम्माननीय सदस्यों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास का माहौल रहा।
भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 100 % शानदार परिणाम
