ज्योतिबा फुले जयंती संगोष्ठी हेतु भाजपा ओबीसी मोर्चा और ओबीसी समाज की बैठक सम्पन्न

उदयपुर। आगामी 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा प्रस्तावित संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की जिसमें ओबीसी मोर्चा के वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी ओबीसी समाज के अध्यक्ष पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में सर्व समाज की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि ओबीसी समाज के अध्यक्षों पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों को व्यक्तिगत संपर्क सोशल मीडिया एवं फोन के माध्यम से आमंत्रित किया जाए ताकि कार्यक्रम अधिक से अधिक सफल और प्रभावी बन सके।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक प्रमोद सामर ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी और संगोष्ठी को भव्य विशाल एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार भाजपा जिला महामंत्री पंकज बोराणा निवर्तमान पार्षद मनोहर चौधरी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल ओड पूर्व अध्यक्ष रेवाशंकर माली ओबीसी मोर्चा महामंत्री कमलेश प्रजापत रामलाल साहू विष्णु प्रजापत यशवंत मंडावरा सोहनलाल सुहालका पूर्व जिला उपाध्यक्ष दौलतराम डांगी सेवानिवृत्त अध्यापक नारायण लोहार रतन साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड ने किया तथा आभार पूर्व महामंत्री रामलाल साहू ने व्यक्त किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!