उदयपुर 9 अप्रैल 2026 । संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान एवं भारतीय स्वाभिमानी संघ के संयुक्त तत्वावधान में कुलवाडी भूषण बहुजन प्रतिपालक छत्रपति शिवाजी की 399 वीं जन्म जयंती पर ईद- ईस्टर मिलन समारोह का आयोजन गिर्वा पंचायत समिति के सभागार में मनाया गया। मुख्य वक्ता नाना साहेब चव्हाण, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय स्वाभिमानी संघ नई दिल्ली थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष गणेश लाल रायकवाल ने की । समारोह को संबोधित करते हुए चव्हाण ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास और विचारों को लोगों ने जमींदोज कर भूला दिया था। लेकिन महात्मा ज्योतिबा फुले ने उनकी समाधि की खोज कर उनके द्वारा दफनाया विचारों को पुनः घर-घर पहुंचाने का काम किया। आज देश में बहुजन मूलनिवासी राजा महाराजाओं का इतिहास बदल बदल कर बताया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में हिन्दू खतरे में है ऐसा एससी एसटी ओबीसी इनका वोट लेने के लिए चंद नेताओं की तरफ से प्रोपोगंडा किया जाता हैं हमारे महापुरुषों के संदेश और विचारों को देखते हुए हमें अमन और भाईचारे को बढ़ावा दे कर हमें एकजुट होकर देश और समाज का निर्माण करना होगा। इस अवसर पर प्रोफेसर आमोस मीणा फादर रत्ना कुमार डॉ. सय्यद ईरशाद अमृतलाल सालवी फिरोज बसीर सदर जनाब मुख्तियार अहमद लक्ष्मीनारायण मेघवाल मोहम्मद अनिस अब्बासी कार्यक्रम संचालन संस्थान महासचिव बाबूलाल घाँवरी धन्यवाद उपाध्यक्ष सुखसम्पत बागड़ी मीणा ने किया
छत्रपति शिवाजी जयंती ईद- ईस्टर मिलन समारोह
