आगरा केंट-असारवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस को आज से ही स्थायी किया, सप्ताह में पांच दिन चलेगी

-सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने रेल मंत्री का आभार जताया, कहा-उदयपुर में रेल सेवाओं का विस्तार होगा
उदयपुर। यात्री सुविधा को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने आगरा केंट-असारवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस को बुधवार से ही स्थायी कर दिया है। इस रेल को पहले अस्थायी रुप से चलाया जा रहा था, जिसके कारण थोडे समय में इसके फेरे बढाने की घोषणा की जाती थी। अब यह रेल सप्ताह में पांच दिन स्थायी रुप से चलेगी। इस रेल को स्थायी करने पर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने रेल मंत्री का आभार जताया है।
सांसद डॉ रावत को रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल का नंबर अब 20178 होगा, जबकि असारवा-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर अब 20177 रहेगा। आगरा कंेट से यह रेल सप्ताह के सप्ताह के पांच दिन सोमवार और मंगलवार को छोडकर तथा असारवा से सप्ताह के पांच दिन मंगलवार को बुधवार को छोडकर चलेगी। आगरा कैंट से यह रेल शाम को 6.45 बजे रवाना होगी और बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशवराय पाटन, बूंदी, मांडलगढ, चंदेरिया, मावली जंक्शन, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी, हिम्मतनगर होते हुए सुबह 11 बजे असारवा पहुंचेगी। असारवा से यह रेल दोपहर 3 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जयपुर-उदयपुर स्पेशल रेल सेवा को कुछ दिनों पूर्व स्थायी किया था। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि उदयपुर में रेल सेवा को और बेहतर किया जाए। इसके लिए उनके अन्य कई प्रस्ताव रेल मंत्री के पास विचाराधीन पडे हैं जिनका सर्वे होने के बाद जल्द निर्णय किया जाएगा। उदयपुर को दक्षिण से जोडने की दिशा में भी काम हो रहा है।
स्थायी रेल का किराया भी कम हुआ
आगरा कैंट-असारवा रेल को स्थायी रेल करने से अब किराया भी कम हो गया है, जिससे यात्रियों पर भार भी कम पडेगा। स्पेशल रेल का किराया पूर्व में सैकंड एसी का 1735 रुपए था जो अब कम होकर 1460 रुपए ही लगेगा। थर्ड एसी का किराया जो पूर्व में 1235 रुपए था अब 1015 रुपए होगा तथा स्लीपर का पूर्व में 460 रुपए था वह कम होकर 395 रुपए ही लगेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!