अज्ञात बीमारी से पीडित बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सांसद डॉ रावत अस्पताल पहुंचे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। सलूंबर जिले में अज्ञात बीमारी से पीड़ित हुए बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने सांसद डॉ मन्नालाल रावत बुधवार को महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचे।
सांसद डॉ रावत ने अस्पताल अधीक्षक डॉ आर एल सुमन तथा वार्ड में इलाज कर रहे चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कहा कि सभी को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने में भी कोई कमी नहीं रखे। उन्होंने बच्चों के परिजनों से भी चर्चा की और यह जानने की कोशिश की कि बीमारी की वजह आखिर क्या रही। उन्होंने परिजनों को भी आश्वासन दिया कि बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं रहेगी। उल्लेखनीय है कि सांसद डॉ रावत ने क्षेत्र में बीमारी को लेकर अनुसंधान कर रही टीम से भी चर्चा की और जल्दी इसके परिणाम लाने को कहा ताकि दूसरे बच्चे प्रभावित नहीं हो।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!