विश्वविद्यालय द्वारा चार नये ट्रेक्टरों का लोकार्पण

उदयपुर, 01 अप्रेल2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयउदयपुर द्वारा प्रसार शिक्षा निदेशालय में प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालयउदयपुर द्वारा क्रय किये ट्रेक्टरों का लोकार्पण आज 01 अप्रेल2026  को किया गया। उक्त चारो ट्रेक्टर विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्रभीलवाड़ाचित्तौड़गढ़राजसमन्द एवं प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय हेतु क्रय किये गये। इन नवीन ट्रेक्टरों का लोकार्पण कुलगुरूडॉ. प्रताप सिंहमप्रकृप्रौविविउदयपुर द्वारा किया गया। कुलगुरू महोदय ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्रों के ट्रेक्टर हेतु बजट आवंटन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्नई दिल्ली द्वारा किया गया साथ ही बताया कि यह ट्रेक्टर कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रशिक्षणात्मक फार्म पर फसल बीज उत्पादन एवं फार्म के विकास को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में अत्यन्त सहायक सिद्ध होगा। इस लोकार्पण समारोह में कुलगुरू महोदय के साथ कुलसचिवश्री अशोक कुमारनिदेशक डॉ. आर.एल. सोनीप्रसार शिक्षा निदेशालयभु-सम्पत्ति अधिकारी श्रीमती व्यासअधिष्ठाता डॉ. मनोज कुमार मेहलानिदेशक अनुसंधान डॉ. अरविन्द वर्माकृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्षडॉ. रतन लाल सोलंकीडॉ. सी.एम. यादवडॉ. पी.सी. रेगर के साथ सम्बन्धित कर्मचारी व प्रसार शिक्षा निदेशालय के प्रोफेसर डॉ. राजीव बैराठीडॉ. योगेश कनोजियाप्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं फार्म मशीनरी के समन्वयक डॉ. एस.एस. मीणा आदि उपस्थित थे।

            निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आर.एल. सोनी ने ट्रेक्टर के लोकार्पण समारोह में पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया साथ ही बताया कि यह ट्रेक्टर टाफे, मेसी कम्पनी का था जो 46 एवं 50 एच.पी. के थे। साथ ही डॉ. सोनी ने कृषि विज्ञान केन्द्रों पर नये ट्रेक्टर क्रय करने हेतु बजट उपलब्ध करवाने के लिये निदेशक अटारी, जोधपुर डॉ. जे.पी. मिश्रा का भी आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!