– मेवाड़ टूरिज्म कप में भारतु, मुकेश मैन ऑफ द मैच
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले में आज खेले गए दूसरे मुकाबले में औरीका होटल ने होटल फेयरमोंट को 15 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए औरिका होटल ने निर्धारित 20 ओवर में 169 रन बनाए। औरीका होटल की ओर से भारतु पटेल ने अर्धशतक लगाते हुए 58 रन बनाए। होटल फेयरमोंट की ओर से मुकेश भोई और मान सिंह ने 3-3 विकेट प्राप्त किये। जवाब में होटल फेयरमोंट निर्धारित 20 ओवर में 154 रन ही बना सकी। होटल फेयरमोंट की ओर से मोहनलाल मीणा ने अर्धशतक के साथ 56 रन और हर्ष पांडे ने 36 रनों का योगदान दिया। ओरिका होटल की ओर से सौरभ ने दो विकेट प्राप्त किया। शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए ओरिका होटल के भारतु पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रात्रि कालीन मुकाबले में रेडिसन ब्लू होटल ने पैरेलल होटल को 4 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैरेलल होटल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 132 रन बनाएं। पैरेलल होटल की ओर से तुलसी ने 33 रन बनाए। रेडिसन ब्लू होटल की ओर से हेमेंद्र ने दो विकेट हासिल किये।जवाब में रेडिसन ब्लू होटल ने 19.5 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। रेडिसन ब्लू होटल की ओर से मुकेश यादव ने 41 रन तथा सुमेश ने 35 रनों का योगदान दिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए रेडिसन ब्लू होटल के मुकेश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
औरेका ने फेयरमोंट को, रेडिसन ने पैरेलल को हराया
