म्हारा वीर प्रभु ने खम्मा रे खम्मा…..
उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद (रजि.) द्वारा आयोजित हिरण मगरी स्थित विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-4 में आयोजित “एक शाम महावीर के नाम” कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास देखनंे को मिला। इस अवसर पर 1500 से अधिक श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका निशा हिंगड़ ने अपनी मधुर आवाज में कार्यक्रम की शुरूआत नमामि-नमामि गुरूदेव आपके… से की। इसके बाद लोकप्रिय भजनों नवकार महामंत्र प्राणों से भी प्यारा है…, “म्हारा वीर प्रभु ने खम्मा रे खम्मा३”,“कुंडलपुर नगरी में आनंद छायो…”, “बजे कुंडलपुर में बधाई….”,“भक्ति की है रात….”,“मेरे महावीर प्रभु की दीवानी….”,की मनमोहक प्रस्तुतियों से हाॅल में उपस्थित श्रद्धालुओं में भक्ति का सैलाब उमड़़ पड़ा। सभी ने भजनों का आनन्द लिया। भाव-विभोर कर दिया। उनके पुत्र आर्यन ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब सराहना प्राप्त की।
इससे पूर्व कोर कमेटी सदस्य आर सी मेहता,सुशील बांठिया एवं राजेंद्र डागा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं द्वारा श्रीमति सरिता कावड़िया ,चंचल मांडवात,पुष्पा सिसोदिया के द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. हिम्मतलाल वया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए परिषद के उद्देश्यों और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ताराचंद जैन, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र टाया, एक्मे ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक निर्मल मालवीय, दीपेश मालवीय,अशोक चैहान, राजेश बया, ललित लोढ़ा, नरेंद्र चंडालिया, अमित जैन, भोपाल सिंह दलाल एवं गौरव गनोडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राजेंद्र अखावत ने परिषद की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की, जबकि हेमंत कुमार पामेचा ने आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला, साथ ही कोर कमेटी सदस्य अरुण कुमार बया ने परिषद के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के चैनल पार्टनर एवं एकमे फिनटेªड (इंडियां)लि. के निदेशक निर्मल मालवी एवं उनके परिवार द्वारा आरती में सहभागिता विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम का समापन 1008 भगवान पाश्र्वनाथ की दीपकों से भव्य महाआरती के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को अद्भुत आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित कर दिया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सफलता में कोर कमेटी के सदस्यों डॉ. हिमंतलाल बया, अरुण कुमार बया, आर. सी. मेहता, सुशील बांठिया, राजेन्द्र अखावत, दिनेश नांदावत, राजेन्द्र डांगा, हेमन्त कुमार पामेचा,पंकज पोखरना,रवि तलेसरा,शैलेन्द्र बोकड़िया,नाथू लाल जैन,सुभाष जैन,अशोक नागोरी,दलपत जैन,भूपाल सिंह जैन तथा महिला प्रकोष्ठ की डॉ. गरिमा धींग, चंचल मांडावत, वंदना बाबेल,सरला बांठिया,ललिता मेहता,इंद्रा डागा,विद्या खटवड़ ,उषा कुनावट का विशेष योगदान रहा। अंत में दिनेश नंदावत द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेंद्र जारौली एवं निर्मल धींग ने किया।
कार्यक्रम की सफलता में कोर कमेटी के सभी सदस्यों एवं महिला प्रकोष्ठ का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के सिद्धांत,अहिंसा, सत्य और संयम को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
भक्ति गीतों से गूंजा उदयपुरः “एक शाम महावीर के नाम” में उमड़ा आस्था का सैलाब
