भारतीय नववर्ष पर उमड़ा उत्साह, आलोक के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर दी शुभकामनाएँ

दूधतलाई पर भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ नवसंवत्सर-2083 का स्वागत, पालागणेशजी से दूधतलाई तक निकली चैती एकम् री सवारी
डाॅ. कुमावत की शायरियों ने आतिशबाजी में चार चांद लगाये

उदयपुर 19 मार्च। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा विगत 40 वर्षों से भारतीय नववर्ष को समाज में स्थापित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान में आलोक संस्थान के छात्र-छात्राओं की विशेष भूमिका रही है जिन्होंने इस परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।


भारतीय नववर्ष के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों पर आलोक संस्थान के लगभग 2000 विद्यार्थियों ने अनूठे अंदाज में नागरिकों को नवसंवत्सर की शुभकामनाएँ दीं। विद्यार्थियों ने राहगीरों को तिलक लगाकर, हाथ जोड़कर अभिवादन किया तथा पत्रक वितरित किए। साथ ही उन्होंने नीम की कोपलें, काली मिर्च और मिश्री प्रसाद के रूप में वितरित कर भारतीय संस्कृति के सकारात्मक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ प्रदीप कुमावत विभिन्न चौराहों पर पहुँचे और नागरिकों को नवसंवत्सर की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने तिलक लगाते हुए जीवन के तीन महत्वपूर्ण सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि जीवन में नीम के समान कड़वाहट, मिश्री के समान मिठास और काली मिर्च के समान तीखापन इन तीनों का संतुलन ही जीवन को सार्थक बनाता है। इस अवसर पर आलोक फतेहपुरा के प्रशासक एवं अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय संयोजक निश्चय कुमावत, प्रतीक कुमावत, शशांक टांक, संगीता भारद्वाज, वंदना त्रिवेदी, वीरेंद्र, पालीवाल आदि विभिन्न चौराहों पर बालकों के साथ खड़े होकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कोर्ट चौराहे पर
पुलिस अधीक्षक को भी बच्चों ने काली मिर्च और मिश्री का प्रसाद खिलाकर तथा नववर्ष के तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जोशपूर्ण नारे लगाए
“अपना संवत विक्रम संवत”,
“घर-घर में अब बजे नगाड़ा”,
“विक्रम संवत , हमारा अभिमान”
जिनसे वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत हो उठा।
इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर बोहरा समाज के लोगों ने भी स्वेच्छा से भाग लेकर तिलक लगवाया और विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। कई नागरिकों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके इस सांस्कृतिक अभियान को प्रेरणादायक बताया तथा प्रसाद वितरण में भी सहयोग किया।

चैती एकम् री निकली सवारी और दूधतलाई पर भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ नवसंवत्सर-2083 का स्वागत
अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, नगर निगम, सर्व समाज द्वारा पाला गणेश जी से दूधतलाई तक चैती एकम री सवारी निकाली गयी। जो दूधतलाई पर जाकर मुख्य समारोह स्थल पर पहुँची जहाँ विभिन्न कार्यक्रमों के साथ नगर निगम द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया।
स्वागत-2083 व भव्य आतिशबाजी: पालागणेशजी से ‘चैती एकम् री सवारी’ निकाली गयी जो दूधतलाई पर पहुँची। दूधतलाई पर नगर निगम द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ प्रदीप कुमावत ने की।मुख्य अतिथि फूलसिंह मीणा उदयपुर ग्रामीण विधायक, नगर निगम कमिश्नर अभिषेक खना थे।
दुधतलाई पर नगर निगम द्वारा भव्य आयोजन हुआ जिसमें शहर के हजारों नागरिकों ने शिरकत की साथ ही विदेशी सैलानियों ने भी भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हुए रंग-बिरंगे एवं आतिशी माहौल का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव एवं आलोक संस्थान के निदेशक डाॅ. प्रदीप कुमावत ने नगरवासियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के लिए नव संवत्सर की मंगलकामनाएँ की व उदयपुर को हर दृष्टि से समृद्ध बनाने की ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर डाॅ. प्रदीप कुमावत ने अपनी शायरियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। आतिशबाजी के साथ डाॅ. कुमावत की शायरियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर कमलेन्द्र सिंह पवार, यशवंत पालीवाल, मनोज कुमावत, कृष्णकान्त कुमावत, , विश्व बंधु तिवारी, डॉ महेन्द्र सांखला, शिवसिंह सोलंकी, निश्चय कुमावत , भूपेंद्र सिंह भाटी, शशांक टांक, प्रतीक कुमावत, जितेश कुमावत, मनीष तिवारी, महंत सुशील चितोडा, लव वर्मा, हेमंत जोशी सहित गण मान्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!