वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखा असर, दिन भर आसमान में छाए रहे बादल
दिन में हुई बूंदाबांदी, तापमान में भी आई गिरावट
उदयपुर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हो रही बेमौसम बारिश का असर उदयपुर में साफ दिखाई दिया। गुरूवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। वहीं शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में परिवर्तन के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम के परिवर्तन होने से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली हैं। मौसम विभाग, जयपुर ने उदयपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले रात भर तेज हवाएं चलती रहीं।
बदले मौसम से फसलों को नुकसान का अनुमान : लेकसिटी में मौसम परिवर्तन होने के बाद किसानों की चिंता बढ गई हैं। दरअसल इस मौसम की सभी फसलों के काटने का समय आ गया है और इस समय अगर बारिश होती है कि किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में मौसम परिवर्तन के बाद किसानों की चिंताए बढ गई है साथ ही कई इलाकों में किसान फसलों को जल्दी से जल्दी खेतों से निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
