भगवा वाहन रैली में संस्कृतभारती के संस्कृत गीत उद्घोष बने आकर्षण का केंद्र”

संस्कृत गीतों, उद्घोषों और सांस्कृतिक चेतना से गुंजायमान हुआ नगर
उदयपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर भारतीय नववर्ष के स्वागत हेतु आयोजित भव्य भगवा वाहन रैली में संस्कृतभारती, उदयपुर के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शहर की सड़कों पर सुसज्जित वाहनों के साथ निकली इस रैली ने न केवल सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया, बल्कि भारतीय परंपरा और गौरव का जीवंत दर्शन भी कराया।
 “नवसंवत्सर: मंगलमय: भवतु”, “हार्दिक अभिनन्दनम्”, मातृ भूमि भारतम् मातृ भाषा संस्कृतम् जैसे संस्कृत संदेशों से युक्त बैनर आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने। पूरे मार्ग में संस्कृत गीतों, मंत्रोच्चार एवं ओजस्वी उद्घोषों ने वातावरण को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी बना दिया। राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी इस आयोजन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्कृत भारती के महानगर मंत्री नरेंद्र शर्मा, विस्तारक गौरव साहू, प्रचार प्रमुख रेखा सिसोदिया, शिक्षण प्रमुख श्रेयांश कंसारा, डॉ. यज्ञ आमेटा, संजय शांडिल्य, डॉ. रेनू पालीवाल, भूपेंद्र शर्मा, दुष्यंत नागदा, मंगल कुमार जैन, शंकर दशोरा, कुलदीप जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!